पहले इसे पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम कहते थे। 20 अगस्त 2018 से शुरू हुई थी। अब नाम-स्वरूप बदला है। पहले सिर्फ वेबसाइट पर सूची डालते थे। अब पंजीकृत कंपनियों को लॉग इन आईंडी मिलेगा। पोर्टल डैश बोर्ड में नोटिफिकेशन,शॉर्ट लिस्टिंग, सिलेक्शन व रिजेक्शन की सुविधा होगी। प्रतिभा का पूरा नाम प्रोफेशनल रिसोर्से एंडटैलेंट इ्टीपेशन- ब्रिज़ फॉर हायरिंग एस्पिंट्स (PRATIBHA)
क्या सभी उम्मीदवार इसमें कवर होंगे ?नहीं। सिर्फ 8 परीक्षाएं कवर हैं। उन्हीं प्रतिभावान उम्मीदवारों का डेटा शेयर होगा, जो सभी चरणपूरे करने के बाद थोड़े से अंतर से चूके।
कौन सी परीक्षाएं शामिल होंगी? सिविल सेवा, वन सेवा, इंजीनिर्यरंग सेवा, कैंद्रीयसशस्त्र पुलिस बल, संयुक्त रक्षा सेवा, संयुक्तचिकित्सा सेवा, भू- वैज्ञानिक जैसी परीक्षाओं के उम्मीदवारों का डेटा साझा होगा।
कौन सी परीक्षाएं योजना से बाहर हैं?
एनडीए और एनए कवर नहीं है। सीमित विभागीयपरीक्षाएं जैसे सीबीआई (डीएसपी) एलडीसीई,सौआईएसएफ एसी (कार्यकारी) एलडीसीई,एस. ओ./स्टेनो (ग्रेड बी /ग्रेड 1) एलडीसीई परीक्षाएं भी प्रतिभा सेतु मैं शामिल नहीं हैं।
कंपनियां कैसे रजिस्टर करेंगी? उम्मीदवारों के डेटा तक पहुंच के लिए कोई भी रजिस्टर्ड कंपनी या सार्वंजनिक उपक्रम कॉपोरेट आइडेंटिफिकेशन नंवर देकर पंजीकृत हो सकता है।