स्टडी ग्रांट : सरकार और IIT की 11 स्कॉलरशिप

JEE रैंक और आय सीमा के आधार पर मिलेगी स्कॉलरशिप, टॉप IIT भी दे रहे छात्रों को मौका

देश के विभिन्न IIT (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)
संस्थान विद्यार्थी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कई तरह की स्कॉलरशिप प्रदान करते हैं। केंद्र सरकार भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों कोअलग-अलग योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता देती है, ताकि छात्रों को पढ़ाई पूरी करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। जानकारी के अनुसार इन स्कॉलरशिप के लिए ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (जेईई) की ऑल इंडिया रैंक और अभिभावकों की आय सीमा मुख्य आधार होते हैं।

देश की प्रमुख स्कॉलरशिप की में पूरी जानकारी दी जा रही है, ताकि पात्र छात्र सही जानकारी हासिल कर इन योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

1. सामाजिक न्याय मंत्रालय हर साल JEE रैंक के आधार पर 10 छात्रों को यह दी जाती है। स्कॉलरशिप बीटेक, MBA और Dual डिग्री वाले SC छात्रों के लिए है। अभिभावकों की आय अधिकतम 4.5 लाख रुपए होनी चाहिए।

• पर्सनल कंप्यूटर: 45,000 रु
• रहने का खर्च: 2,200 रुपए
• ट्यूशनफी: 3,000 रु प्रति वर्ष

2. जनजातीय कार्य मंत्रालय टॉप पांच JEE रैंक वाले ST छात्र इसके लिए पात्र हैं। यह स्कॉलरशिप भी बीटेक, MBA और Dual डिग्री के छात्रों को मिलती है। अभिभावकों की आय सीमा 6 लाख रुपए तक होनी चाहिए।

• पर्सनल कंप्यूटर: 45,000 रु
• रहने का खर्च: 2,200 रुपए
• ट्यूशनफी: 3,000 रु प्रति वर्ष

3. अल्पसंख्यक मंत्रालय मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख, बौद्ध व पारसी समुदाय के छात्र इसके लिए पात्र हैं। अभिभावकों की आय अधिकतम 2.5 लाख रुपए प्रति वर्ष होनी चाहिए। इसमें 30% सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।

• हॉस्टल: 10,000 रु. प्रतिवर्ष
• डे-स्कॉलर: 5,000 रु. प्रतिवर्ष
• कोर्स फीस: 20,000 रु.

1. वॉल्वो फाउंडेशन रिसर्च स्कॉलरशिप यह सतत ट्रांसपोर्टेशन, सुरक्षा और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में रिसर्च करने वाले PG और रिसर्च छात्रों के लिए है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को 70,000 रुपए प्रति वर्ष का लाभ देय है।

2. स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कॉलरशिप
यह बीटेक के 4 छात्राओं (हर वर्ष से एक) को देय है। यह अकादमिक प्रदर्शन और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है। चयनित को 30 हजार रुपए प्रति वर्ष दिया जाता है।

1. बैच 1980 गर्ल वेवर (पार्शियल स्कॉलरशिप) यह तीसरे और चौथे वर्ष की UG छात्राओं के लिए है। इसमें न्यूनतम CGPA 7.5 होना जरूरी है। बैचलर वाले पात्र नहीं हैं। इसमें स्प्रिंग सेमेस्टर की फीस में आंशिक छूट मिलती है।

2. डॉ. रीता गुप्ता WiSTEM फुल फ्री वेवर यह आर्थिक रूप से कमजोर छात्र को मिलती है। इसमें लगभग 3 लाख रु वार्षिक पूर्ण फीस छूट होती है। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रु से कम होनी चाहिए।

1. इंस्टीट्यूट मेरिट-कम-मीना स्कॉलरशिप यह स्कॉलरशिप 4.5 लाख रु आय वाले छात्रों को दी जाती है, जिसमें ट्यूशन फीस में 67% की छूट मिलती है। इसका नवीनीकरण पिछले सेमेस्टर में न्यूनतम GPA 5.0 होने पर होता है।

2. इंस्टीट्यूट नेशनल प्राइज यह स्कॉलरशिप हर साल कुल छात्रों के लगभग 7% को दी जाती हैं। यह 4.5 लाख रु आय सीमा वाले विद्यार्थियों के लिए होती है और इसके तहत 1,000 रु का वन-टाइम लाभ मिलता है।

3. गिरीश रेडी स्कॉलरशिपnयह 5 लाख रु आय वाले उन छात्रों को मिलती है जिनकी JEE रैंक सबसे उच्च होती है। इसमें 25,000 रुपये प्रति वर्ष देय है और नवीनीकरण के लिए GPA न्यूनतम 8 होना जरूरी है।

4. इंडियन वीमेंस एसोसिएशन स्कॉलरशिपbयह स्कॉलरशिप JEE रैंक और 5 लाख रु की आय सीमा के आधार पर दी जाती है, जिसमें चयनित छात्राओं को 1,250 रु प्रति माह का लाभ प्रदान किया जाता है।

■■■■

You may also like...