JEE MAIN 2026 : केमिस्ट्री ने बढ़ाई चुनौती, 110 अंक रह सकता है कटऑफ
JEE MAIN 2026 : केमिस्ट्री ने बढ़ाई चुनौती, 110 अंक रह सकता है कटऑफ
ज्वॉइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई मेन 2026 सेशन-1 की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देशभर में दो शिफ्टों में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही है। इंदौर में पहले दिन सेशन – 1 और सेशन -2, दोनों शिफ्टों में करीब 2800 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी। ऐसे में अनुमान है कि इंदौर से करीब 14 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पहले दिन जेईई मेन सेशन-1 का स्तर मध्यम रहा। हालांकि केमिस्ट्री सेक्शन स्टूडेंट्स को ज्यादा कठिनाई में डाला। फिजिक्स का पेपर आसान से मध्यम स्तर का रहा था। इसमें ज्यादातर प्रश्न कैल्कुलेशन बेस्ड थे। कॉन्सेप्ट स्पष्ट होने
पर उन्हें हल करना अपेक्षाकृत सरल रहा। इसके विपरीत केमिस्ट्री का स्तर पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कठिन था। इसमें कुछ प्रश्न पुराने पैटर्न और गहराई वाले कॉन्सेप्ट पर आधारित थे, जो कई स्टूडेंट्स के लिए अप्रत्याशित साबित हुए।
गणित का पेपर हमेशा की तरह लंबा और समय लेने वाला रहा। इससे कई स्टूडेंट्स का टाइम मैनेजमेंट बिगड़ा। एक्सपर्ट का कहना है कि पेपर मॉडरेट कैटेगरी में था। सेशन-2 में भी स्टूडेंट्स को केमिस्ट्री टफ लगा। 97 पर्सेटाइल के लिए चाहिए होंगे 150 अंक एक्सपर्ट का कहना है कि कटऑफ करीब 110 अंकों के आसपास रह सकता है। इसमें 10 अंकों का उतार- चढ़ाव संभव है। यानी 110 से 120 अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कटऑफ पार करने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। अनुमान है कि 99 पर्सेटाइल के लिए औसतन लगभग 176 अंक 98.5 पर्सेटाइल के लिए 163 अंक, 98 पर्सेटाइल के लिए 154 अंक, 97.5 पर्सेटाइल के लिए 146 अंक और 97 पर्सेटाइल के लिए करीब 140 अंक आवश्यक हो सकते हैं। इसी तरह 96.5 पर्सेटाइल के लिए लगभग 135 अंक, 96 पर्सेटाइल के लिए 130 अंक, 95.5 पर्सेटाइल के लिए 125 अंक, 95 पर्सेटाइल के लिए 121 अंक, 94 पर्सेटाइल के लिए 113 अंक 93 पर्सेटाइल के लिए 107 अंक, 92 पसेंटाइल के लिए 101 अंक, 91 पर्सेटाइल के लिए 96 अंक और 90 पर्सेटाइल के लिए करीब 92 अंकों का स्कोर बनने की संभावना जताई जा रही है।
उच्च पर्सेटाइल की बात करें तो99.9 पर्सेटाइल के लिए 235 से 240 अंक के बीच स्कोर (करीब 10 अंकों के अंतर के (साथ) बन सकता है। इसी तरह 99.5 पर्सेटाइल के लिए 195 से 200 अंक, 99 पर्सेटाइल के लिए 170 से 180 अंक, 98 पर्सेटाइल के लिए 155 से 160 अंक और 97 पर्सेटाइल के लिए 145 से 150 अंकों के बीच स्कोर रहने का अनुमान है।केमिस्ट्री के कठिन होने का असर यह हो सकता है कि औसत स्कोर अपेक्षाकृत नीचे जाए, जिससे कम अंकों पर भी बेहतर पसेंटाइल बनने की संभावना स्टूडेंट्स लिए बनी रहेगी।
■■■■














+91-94068 22273 
