यूपीएससी-2025 टॉप-30 में 15 डीयूके; सबसे सफल विषय रहा सोशियोलॉजी
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 के टॉप-30 सफल उम्मीदवारों में से 60% यानी 18 उम्मीदवार दिल्ली के हैं। इनमें 15 ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) से पढ़ाई की है। तीन चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी से और आईआईटीयन हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश औरचंडीगढ़ के दो-दो उम्मीदवार टॉप-30 में रहे। टॉपर्स में बिहार व तमिलनाडु के 3-3, हरियाणा,पंजाब, तेलंगाना व गुजरात से 1-1उम्मीदवार हैं।
इस बार सोशियोलॉजी को वैकल्पिक विषय लेकर परीक्षा देने वालों की सफलता दर सबसे अधिक है। टॉप-30 में आठ उम्मीदवारों का विषय सोशियोलॉजी था। वहीं, छह ने पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनलरिलेशंस, तीन ने इकोनॉमिक्स, दो ने इतिहास और एक -एक ने भूगोल, इतिहास, दर्शनशास्त्र और लोकप्रशासन को वैकल्पिक विषय लेकरपरीक्षा दी और सफलता हासिल की।
टॉपर्स में 24 ने ह्यूमैनिटीज लेकर सबसे कठिन परीक्षा पास की
टॉप 30 में 12 आर्ट्स, 5 कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। आठ बीई/बीटेक,एक लॉ ग्रेजुएट। टॉपर अनुज अम्निहोत्री और सातवें रैंक पर एआर राजा मोहाइदीन एमबीबीएस हैं। अनुज ने मेडिकल साईंस विषय चुना तो राजा ने एंथ्रोपोलॉजी से परीक्षा दी। इंजीनियरिंग बैकग्रांडवाले 8 छात्रों में से सिर्फ दो ने इलेक्ट्रिकल साइंस व मैथ्स विषय चुना, जबकि 6 ने ह्यूमैनिटीज के विषय लेकर परीक्षा दी। दो साईंस ग्रेजुएट में से एक ने कैमिस्ट्री तो दूसरे ने जूलॉजी विषय का पेपर चुना था।कॉमर्स वाले 5 रैंकर्स में से दो ने कॉमर्स- एकारउटेंसी विषय चुना। बाकी ह्यूमैनिटीज के विषय से सफल हाए। टॉप-30 में 24 ने ह्यूमैनिटीज से सबसे परीक्षा दी।