Indian Army Agniveer RunningGround: 2026

Indian Army Agniveer Running Ground: 2026

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती की रैली के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रनिंग ग्राउंड से लेकर शेल्टरहोम तक पूरी व्यवस्था हो गई है। भारतीय सेना द्वारा इसकी झलक दिखाई गई है।

इंडियन आमीं अग्निवीर भर्ती की रैली उत्तर भारत एंव बरेली जिले में आज से शुरू हो गई है। 11 मार्च से लेकर यह 23 मार्च तक जाट रेजिमेंटल केंद्र बरेली में आयोजित होगी। जिसमें बड़ी संख्या में युवा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं अग्निवीर रैली और फिजिकल टेस्ट को लेकर इंडियन आर्मी भी अपने पूरे इंतजामों के साथ तैयार है। रनिंग ग्राउंड से लेकर शेल्टर होम तक सभी तैयारियां बड़े ही सली के से पूरी की गई हैं। भारतीय सेना ने इसकी झलक दिखाते हुए कहा भी है कि ‘हम तैयार है..

बरेली आर्मी अग्निवीर रैली में 12 जिलों के कैंडिडेट्स भाग लेंगे। इसमें बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती,लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर संभल,पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं एंव बरेली जिला को शामिल किया गया है। इस रैली में केवल वो कैंडिडेट्स ही शामिल हो पाएंगे, उन्होंने लिखित प्रवेश परीक्षा (CEE) पास कर ली है।

 

जो भी अभ्यर्थी आर्मी अग्निवीर रैली के लिए यहां पहुंचरहे हैं, उन्हें अपने फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड के साथ यहां पहुंचना होगा। इसके साथ आपको अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भी ले जाने होंगे। इसमें अपने एजुकेशन सर्टिफिकेट्स, डोमिसाइस/(परमा्नेट रेजिडेंटप्रफ, जाति प्रमाण पत्र , धर्म प्रमाण पत्र, पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट्स, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट्स, एनसीसी सर्टिफिकेट्स, टैटू सर्टिंफिकेट जैसे सभी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी जरूर लेकर जाएं।

आर्मी ने रनिंग ग्राउंड से लेकर लंबी कूद, ऊंची कूद,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य चरणों के लिए सभी तरह की तैयारियां की हैं। 1.6 किमी की दौड़ के लिए बड़े से मैदान को रनिंग ग्राउंड में बदला गया है। जहां दौड़ होगी उस जगह को पूरी तरह से साफ करके रोलर से उसको पूरी तरह से समतल करवाया गया है। बाद में पानी का छिड़काव भी किया गया है।

अग्निवीर पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 162 सेमी तय की गई है। लंबाई के हिसाब के उम्मीदवारों का वजन भी उसी अनुरूप होना चाहिए। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों 1.6 किमी की रनिंग 7 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। महिलाओं को 8 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं लंबी कूद 10 फीट ऊंची कूद 3 फीट, पुरुषों को 20 स्क्वैट्स और 15 पुशअप्स, महिलाओं को 15 स्क्वैट्स और 10 पुशअप्स, लगाने होंगे। लड़कों को 15 सिट अप्स और लड़कियों को 10 सिटअप्स पूरी करने होंगे।सजो अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट पूरा कर लेंगे उन्हें अगले चरण में मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
■■■■

You may also like...