CBSE 10वीं : दूसरी परीक्षा में स्टैंडर्ड मैथ्स से बेसिक,बेसिक से स्टैंडर्ड का पेपर बदल सकेंगे स्टूडेंट्स
by
Exam Guider
·
April 17, 2026
CBSE 10वीं : दूसरी परीक्षा में स्टैंडर्ड मैथ्स से बेसिक, बेसिक से स्टैंडर्ड का पेपर बदल सकेंगे स्टूडेंट्स
अधिकतम तीन पेपर दोबारा दे सकते हैं छात्र
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) का 10वीं का परिणाम जारी होने के बाद अब बोर्ड ने दूसरे एग्जाम की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरी परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स की सूची और फीसnजमा करवाने के लिए बोर्ड ने अधिक समय नहीं दिया है।
सीबीएसई स्कूलों को दूसरे एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की सूची और फीस 20 अप्रैल तक ही जमा करवानी होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली बार बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के तनाव को कम करने के लिए दो परीक्षाओं का सिस्टम शुरू किया.है। नई व्यवस्था के तहत अब बोर्ड ने कंपार्टमेंट वाले छात्रों को राहत प्रदान की है। ऐसे छात्रों को 10वीं पास करने के लिए अब एक नहीं बल्कि तीन अवसर.मिलेंगे, जिससे वे बिना साल.गंवाए अपनी परीक्षा पास कर.सकें। इस बीच बोर्ड ने छात्रों के.असमंजस को दूर करने के लिए.एफएक्यू (सवाल-जवाब ) भी जारी किए हैं। जानते हैं कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी महत्वपूर्ण सवालों के जवाबों के बारे में-
Q. कौनसे छात्र दूसरा एग्जाम देने के लिए पात्र होंगे?
पहला एग्जाम देने वाले ऐसे छात्र जो किसी विषय में इंप्रूवमेंट देना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। वहीं जिन छात्रों के कंपार्टमेंट आई है वे भी पात्र होंगे। वहीं साल 2024 में कंपार्टमेंट देने वाले भी दूसरी परीक्षा दे सकेंगे।
Q. क्या मैथ्स के विकल्प को बदलने का मौका रहेगा ?
हां, जिन छात्रों ने पहली परीक्षा स्टैंडर्ड मैथ्स से दी है, वे दूसरी परीक्षा बेसिक मैथ्स से दे सकते हैं। वहीं पहली परीक्षा बेसिक मैथ्स से देने वाले छात्र दूसरी परीक्षा स्टैंडर्ड मैथ्स से दे सकते हैं।
Q. जिनके नाम पहली सूची में नहीं थे, वे क्या कर सकते हैं?
जिन स्टूडेंट्स के नाम पहले एग्जाम की सूची में नहीं थे, वे दूसरे एग्जाम की फीस जमा करवाकर दूसरी परीक्षा के लिए एनरोल कर सकते हैं। यह फ्रेश एनरोलमेंट कहलाएगा।
Q. दूसरी परीक्षा में भाग लेने के लिए कितना शुल्क लगेगा?
भारतीय छात्रों को तय तारीख तक 320 प्रति पेपर और तीन पेपर के लिए 960 रुपए देने होंगे। लेट फीस के साथ छात्रों को दो हजार रुपए तक का शुल्क देना होगा। छात्र अधिकतम तीन पेपर ही दूसरे एग्जाम में दे पाएंगे।
Q. स्पोट्र्सटूनमिंट में भागलेने वाले परीक्षा के पात्र होंगे?
जिन छात्रों ने किसी भी प्रकार.की खेलकूद प्रतियोगिता के कारण पहली परीक्षा नहीं दी हो, ऐसे छात्र दूसरी परीक्षा के लिए पात्र होंगे। बशर्ते उन्हें फीस जमा करवानी होगी।
Q. परीक्षा के नतीजे के बाद रीवैल्यूएशन करवा पाएंगे ?
दोनों परीक्षाओं में रीवैल्यूएशन की ऑनलाइन सुविधाएं दूसरी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध होगी। रीवेल के अंकों के आधार पर स्टूडेंट्स 11वीं कक्षा में विषय चुन पाएंगे।
Q. दूसरी परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर क्या होगा?
अगर छात्र ने दूसरी परीक्षा का शुल्क जमा करवा दिया है और उसका नाम लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स में हैं। लेकिन वह
अब्सेंट रहता है तो पहली परीक्षा का परिणाम ही मान्य होगा।
ये ध्यान रखें प्राइवेट स्टूडेंट्स
2024-25 में कंपार्टमेंट हासिल करने वाले छात्रों के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्रों को एग्जाम सेंटर का चयन ध्यान से करना होगा। सेंटर अलॉट होने के बाद छात्रों को बदलने का मौका नहीं मिलेगा।
■■■■