विदेश से मास्टर्स का मौका: यूके के संस्थानों में भारतीय छात्रों को 3 से 10 लाख रु. तक की स्कॉलरशिप
विदेश से मास्टर्स का मौका: यूके के संस्थानों में भारतीय छात्रों को 3 से 10 लाख रु. तक की स्कॉलरशिप मिलेगी
यूनाइटेड किंगडम के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने 2026 सत्र के लिए कई क्षेत्रों में मास्टर ऑफ साइंस
(एमएससी) कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमएससी विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर, गणित और बायोसाइंस जैसे विषयों में किया जाने वाला पीजी डिग्री कोर्स है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कंप्यूटर साइंस और बायोसाइंसेज जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में ये संस्थान छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा, प्रैक्टिकल इंडस्ट्री अनुभव और आकर्षक स्कॉलरशिप के अवसर दे रहे हैं। इन कोर्सेज की कक्षाएं सितंबर से शुरू होंगी, जिससे भारतीय छात्रों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का अच्छा मौका तैयार हुआ है। यहां तीनों विश्वविद्यालयों के कोर्स, फीस और स्कॉलरशिप की जानकारी दी गई है।
तीनों यूनिवर्सिटीज के कोर्स और फीस के बारे में….
1. यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैयक्लाइड
हेल्थ केयर में एमएससी
• यहां बायोमेडिकल साइंसेज, न्यूरोसाइंस एंड मेंटल हेल्थ कैंसर थेरेपीज और एडवांस्ड।बायोकैमिस्ट्री जैसे 1 वर्षीय MSc प्रोग्राम हैं।
• संस्थान 11 मई को भारत के छात्रों के लिए एक ऑनलाइन वेबिनार (शाम 6:30 बजे) कराएगा, जहां कोर्स की जानकारी दी जाएगी।
विदेशी छात्रों के लिए दो स्कॉलरशिप हैं।
• फैकल्टी ऑफ साइंस इंटरनेशनल एक्सिलेंस स्कॉलरशिपः उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन करने वालों को 8.98 से 10.26 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है (अधिकतम 40 छात्रों को)। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
• फैकल्टी ऑफ साइंस इंटरनेशनल मास्टर्स स्कॉलरशिप:
इसमें 7.70 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी। 31 जुलाई तक फॉर्म भरें।
2. यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड
एमएससी कंप्यूटर साइंस विद स्पीच एंड नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग • मशीन लर्निंग व नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में रुचि रखने वालों के लिए यह 1 साल का फुल-टाइम कोर्स है, जो सितंबर में शुरू होगा। • इसके लिए कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या गणित में 65% अंकों के साथ यूजी ऑनर्स होनी चाहिए (कुछ मामलों में लिंग्विस्टिक्स और साइकोलॉजी के छात्र भी पात्र हैं)। IELTS 6.5 आवश्यक है।
• इस कोर्स के लिए भारतीय छात्रों की फीस लगभग 42.11 लाख रुपए है। सितंबर मेंसदाखिला लेने वालों को 3.85 लाख रुपए की ट्यूशन फीस में स्कॉलरशिप मिलेगी। • यह प्रोग्राम चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे आधुनिक AI टूल्स के पीछे काम करने वाली तकनीकों से परिचित कराता है।
3. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स
एमएससी एआई फॉर बिजनेस • यह कोर्स उन छात्रों के लिए है, जो तकनीक और बिजनेस दोनों क्षेत्रों की समझ के साथ करियर बनाना चाहते हैं। • यह 12 महीने का फुल-टाइम कोर्स है, जो सितंबर महीने से शुरू होगा। किसी भी विषय में 65% अंकों के साथ बैचलर डिग्री वालेहपात्र हैं। अंग्रेजी भाषा दक्षता के लिए IELTS में 65 बैंड चाहिए, जिसमें किसी भी सेक्शन में 6 से कम अंक नहीं होने चाहिए।
• भारतीय छात्रों के लिए इस कोर्स की कुल फीस लगभग 42 लाख रुपए है।
■ पढ़ाई के दौरान छात्रों को 2 सप्ताह के ऑनलाइन ‘ग्लोबल इंडस्ट्री प्रोग्राम’ में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां वे क्लाइंट्स के साथ काम कर कंसल्टेंसी का अनुभव हासिल कर सकेंगे। स्कॉलरशिप जारी नहीं हुई है।
■■■■













+91-94068 22273 
