पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट से बीटेक, सीए तक के लिए मौका
by
Exam Guider
·
July 23, 2026
पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट से बीटेक, सीए तक के लिए मौका
बैंकिंग वैकेंसी • आवेदन शुरू, 9 और 10 अगस्त तक भरें फॉर्म, पूरी चयन प्रक्रिया
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर के 545 पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लिए हैं। इसके लिए उम्मीदवार 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को 48,480 से 85,920 रुपए प्रति माह तक बेसिक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा की परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर होगा।
वेबसाइट: www.pnb.bank.in
परीक्षा पैटर्न
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी। इसमें रीजनिंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस व इंटरप्रिटेशन, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल/ इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस से 150 प्रश्न होंगे। जनरल और EWS वर्ग को हर सेक्शन में 40% व आरक्षित वर्ग को 35% अंक लाना अनिवार्य होगा।
2. परीक्षा के बाद दस्तावेजों की जांच होगी।
3. जिन्होने 10वीं, 12वीं में स्थानीय भाषा न पढ़ी हो, उन्हें स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा देनी होगी।
4. फिर 50 अंकों का पर्सनल इंटरव्यू होगा।
मेरिट ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर राज्यवार व श्रेणीवार तैयार होगी।
यूनियन बैंक
पद के अनुसार बदलेगा चयन का तरीका
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर, जनरल बैंकिंग ऑफिसर समेत 395 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर और असिस्टेंट जनरल मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इसके लिए 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार ग्रेजुएशन, बीटेक, एमसीए, एमबीए, सीए या अन्य संबंधित डिग्री होना जरूरी है। साथ ही 2 से 15 साल का अनुभव भी मांगा गया है। आयु 22 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैनेजर का सालाना वेतन 21 लाख रु. और डिप्टी जनरल मैनेजर का 47 लाख रु. तक है। चयन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू के आधार पर होगा। unionbankofindia.co.in
• स्केल-I स्केल-I से स्केल-III के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
• स्केल-IV से VI के पदों के लिए सीधे इंटरव्यू या इंटरव्यू के साथ अन्य असेसमेंट कर सकता है।
• स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की ऑनलाइन परीक्षा में संबंधित विषय (प्रोफेशनल नॉलेज) से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी।
• जनरल बैंकिंग ऑफिसर पदों की परीक्षा में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, अंग्रेजी और प्रोफेशनल नॉलेज से कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।
• जनरल और EWS वर्ग के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 40% तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 35% अंक लाना अनिवार्य होगा।
• जरूरत पड़ने पर बैंक ग्रुप डिस्कशन भी होगा।
• इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (यदि हो) और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
■■□■■