CLAT 2027: दिसंबर में क्लैट… एनएलयू में 5,500+ सीटें, देश के 60 से ज्यादा लॉ कॉलेजों में भी मिलेगा दाखिला

दिसंबर में क्लैट… एनएलयू में 5,500+ सीटें, देश के 60 से ज्यादा लॉ कॉलेजों में भी मिलेगा दाखिला

देश के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2027 की अधिसूचना जारी हो गई है। क्लैट परीक्षा 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। आवेदन 3 अगस्त से शुरू होगी। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। इस साल यूजी और पीजी दोनों के सिलेबस और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, विशेषज्ञ समिति ने क्लैट 2028 से मौजूदा 5 सेक्शन की जगह 3 सेक्शन करने का प्रस्ताव दिया है। क्लैट से एनएलयू में यूजी (5 वर्षीय LLB) की 3,952 और पीजी (LLM) की लगभग 1,590 सीटों पर प्रवेश होगा। क्लैट स्कोर से देश के 60 से अधिक निजी और सरकारी लॉ संस्थानों में भी प्रवेश मिलेगा। consortiumofnlus.ac.in

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) हैं, जो क्लैट से प्रवेश देते हैं।

यह परीक्षा 2 घंटे की होती है, जिसमें कुल 120 MCQ पूछे जाते हैं।

हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | वेटेज

यूजी : पेपर में 5 सेक्शन होते हैं। इसमें अंग्रेजी भाषा, जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव तकनीक शामिल है।

पीजी: यूजी के अनिवार्य विषयों से प्रश्न आते हैं। सिलेबस में संवैधानिक कानून, ज्यूरिसप्रूडेंस, कॉन्ट्रैक्ट लॉ, प्रशासनिक कानून, टॉर्ट्स, फैमिली लॉ, क्रिमिनल लॉ, प्रॉपर्टी लॉ, कंपनी लॉ, पब्लिक इंटरनेशनल लॉ, टैक्स लॉ, पर्यावरण कानून और लेबर लॉ शामिल है।

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2027 की अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। आवेदन 7 अगस्त से शुरू होंगे। प्रवेश के लिए 12वीं में 45% अंक जरूरी है। परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

वेबसाइट: nationallawuniversitydelhi.in

AILET: यूजी-पीजी की सीट मैट्रिक्स

कोर्स- | कुल सीटें |

बीए एलएलबी (ऑनर्स) 5 वर्षीय प्रोग्राम | 120 |

एलएलएम (एक वर्षीय) प्रोग्राम | 81 |

आईपी-जॉइंट मास्टर्स/एलएलएम | 80 |

एलएलएम (डिजिटल टेक्नो, पॉलिसी, गवर्नेंस) | 40 |

पोस्ट ग्रेजुएट इंसॉल्वेंसी प्रोग्राम (MA/LLM) | 40 |
■■□■■

You may also like...