IBPS क्लर्क: 11 सरकारी बैंकों में नौकरी का मौका, दो चरणों में परीक्षा, चयन से पहले होगा लैंग्वेज टेस्ट
IBPS बैंकिंग एग्जाम • आवेदन 1 अगस्त से शुरू, अक्टूबर में प्रीलिम्स
क्लर्क पद अब कहलाएगा – कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA)
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) भर्ती 2027-28 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले इस पद को क्लर्क कहते थे। इससे देश के 11 सरकारी बैंकों में नियुक्तियां होंगी। हर साल इस भर्ती के लिए करीब 5 से 8.5 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं। आवेदन 1 अगस्त से शुरू होंगे और 21 अगस्त तक किए जा सकेंगे। सितंबर में ऑनलाइन प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) होगी। अक्टूबर में प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इसका रिजल्ट नवंबर में आएगा। प्रीलिम्स पास करने वाले दिसंबर में मेन्स परीक्षा देंगे। चयनित का प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च में किया जाएगा।
प्रीलिम्स के लिए मिलेगा 1 घंटे का समय : चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी।
• पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी। इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्नों के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
प्रीलिम्स पास करने वाले मेन्स देंगे। मेरिट मेन्स के आधार पर बनेगी। मेन्स में 200 अंकों के 155 प्रश्न होंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
मेन्स का परीक्षा पैटर्न
1. जनरल/फाइनें. अवेयरनेस – 40 प्रश्न 50 अंक 20 मिनट. 2. जनरल इंग्लिश – 40 प्रश्न 40 अंक 35 मिनट. 3. रीजनिंग एबिलिटी – 40 प्रश्न 60 अंक 35 मिनट. 4. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 35 प्रश्न 50 अंक 30 मिनट.
(नोट: दोनों परीक्षाओं में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।)
कौन कर सकते हैं आवेदन?
• शैक्षिक योग्यता किसी भी विषय में यूजी जरूरी है। • उम्र सीमा 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। • जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना, समझना आना चाहिए।
जॉइनिंग से पहले लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) पास करना होगा। 10वीं में यह भाषा पढ़ी है तो LLPT नहीं देना होगा।
• कंप्यूटर का सर्टिफिकेट, डिग्री, डिप्लोमा हो। स्कूल या कॉलेज में कंप्यूटर पढ़ा है, तो मान्य होगा।
• जॉइनिंग के समय CIBIL स्कोर सही होना चाहिए। लोन डिफॉल्ट होने पर बैंक या वित्तीय संस्था से NOC देना होगा।
ये है वेतनमान और आवेदन शुल्क
शुरुआती बेसिक वेतन 24,050 रुपए होगा। यह बढ़कर 64,480 रुपए तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और बैंक के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, OBC, EWS वर्गों के लिए 850 रुपए और अन्य के लिए 175 रुपए है।
• बैंक ऑफ बड़ौदा • बैंक ऑफ इंडिया • बैंक ऑफ महाराष्ट्र • केनरा बैंक • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया • इंडियन बैंक • इंडियन ओवरसीज बैंक • पंजाब नेशनल बैंक • पंजाब एंड सिंध बैंक • यूको बैंक • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया(वेबसाइट: www.ibps.in) ■■□■■