फुटबॉलर सुनील छेत्री संन्यास लेंगे

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान का ऐलान रोनाल्डो, मेसी के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले सुनील छेत्री संन्यास लेंगे

 भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया । 6 जून को कोलकाता में कुवैत से खेला जाने वाला फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफाईंग उनका आखिरी और 151वां मैच होगा। साल 2005 में पहला अंतराष्ट्रीय मैच उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। 39 साल के छेत्री भारत से सबसे ज्यादा मैच खेलने और गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 150 मैचों में 94 गोल किए हैं। यह गोल रोनाल्डो और मेसी के बाद सबसे ज्यादा हैं। उन्हें 2011 में अर्जुनअवॉर्ड, 2019 में पद्यश्री और 2021 में खेल रत्न मिला है। उनकी मां सुशीला फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं। उहोंने नेपाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए खेला है। संन्यास के ऐलान पर पूर्व फु्टबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा- यह भारतीय फुटबॉल का बड़ा नुकसान है।

■■■■

You may also like...

error: Content is protected !!