CUET: टॉप यूनिवर्सिटीज प्रवेश 2026
by
Exam Guider
·
January 11, 2026
CUET: टॉप यूनिवर्सिटीज प्रवेश
एंट्रेंस एग्जाम • अंडर ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षा, 30 जनवरी तक भरें फॉर्मकॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) केंद्रीय विश्व विद्यालयों में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा देश और विदेश में 13 भाषाओं में होगी। परीक्षा 11 से 31 मई के बीच होगी। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में होगी। उम्मीदवारों औरbविषयों की संख्या के अनुसार परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में होगी।
CUET (UG) के तहत कुल 218 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 48 केंद्रीय, 35 राज्य, 26 डीम्ड 103 निजी और 6 अन्य सरकारी विवि व संस्थान शामिल हैं। परीक्षा में 37 विषय होंगे, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विषय और 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट है।
परीक्षा से जुड़े अहम प्रश्न
• आवेदन कब और कैसे करें?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। फॉर्म 30 जनवरी तक भर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। आवेदन में सुधार 2 से 4 फरवरी के बीच कर सकेंगे।
• परीक्षा कितनी भाषाओं में होगी?
परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में होगी। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और चुनी गई भाषा- दोनों में होगा।
• कितने विषय चुन सकते हैं?
छात्र अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं, जिनमें भाषा और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं। ये विषय कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों से अलग भी हो सकते हैं, लेकिन संबंधित विश्वविद्यालय की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
•परीक्षा का पैटर्न क्या होगा ?
प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। हर पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर पेपर 60 मिनट का होगा। सही उत्तर पर 5 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
•परीक्षा के लिए योग्यता क्या है?
इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जो छात्र 12वीं पास कर चुके हैं या 2026 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। अंतिम प्रवेश संबंधित विवि की पात्रता शर्तों पर निर्भर करेगा।
• आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य (UR) वर्ग: 3 विषय तक शुल्क: 1000 रुपए हर अतिरिक्त विषयः 400 रुपए OBC-NCL / EWS: 3 विषय तक शुल्क: 900 रुपए हर अतिरिक्त विषय: 375 रुपए SC / ST / PwD: 3 विषय तक शुल्कः 800 रुपए हर अतिरिक्त विषय: 350 रुपए 3 विषय तक शुल्कः 4500 रुपए हर अतिरिक्त विषय: 1800 रुपए
ये है फॉर्म के 12 चरण
1. संपर्क विवरण
2. व्यक्तिगत जानकारी
3. दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी
4. पहचान संबंधी विवरण
5. APAAR ID का पंजीकरण
6. परीक्षा शहर का चयन
7. शैक्षणिक योग्यता का विवरण
8. अतिरिक्त जानकारी
9. आपातकालीन संपर्क विवरण
10. लाइव फोटो कैप्चर करना
11. दस्तावेज अपलोड
12. अंतिम सबमिट करना
फॉर्म फिलिंग में होने वाली 5 बड़ी गलतियां
★ नाम में गलती: छात्र आधार कार्ड की जगह फॉर्म में दसवीं की मार्कशीट के अनुसार ही सही स्पेलिंग और पूरा सरनेम भरें।
■ डोमेन का गलत चयन: पांच डोमेन भरने का विकल्प होने के बावजूद कई छात्र दो-तीन ही चुनते हैं, जिससे एडमिशन के विकल्प सीमित हो जाते हैं।
• यूनिवर्सिटी व कोर्स कम चुनना: अधिक विश्वविद्यालय और कॉलेज चुनने चाहिए, वरना सीट मिलने की संभावना घट जाती है।
• पात्रता को नजरअंदाज करना: हर विवि की अलग पात्रता होती है। जैसे, डीयू में 12वीं में न्यूनतम अंक
जरूरी हैं, वरना अच्छा CUET स्कोर भी काम नहीं आएगा।
• दस्तावेजों में गलती: रिजर्व कैटेगरी और स्पोर्ट्स कोटा के लिए तय तारीख तक के दस्तावेज ही लगाएं, पुराने दस्तावेज मान्य नहीं होते।
■■■■