ईगल…

ईगल

ईगल एक विशाल और शक्तिशाली शिकारी पक्षी है, जो आकाश में हजारों फीट की ऊंचाई में उड़ान भरने और शिकार करने के लिए जाना जाता है। दुनियाभर में कई प्रकार के ईगल पाए जाते हैं। आइए जानते हैं-

हार्पी ईगल(Harpy Eagle) – अमेजन वर्षवन, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील, पेरू आदि देशों में निवास करता है।

यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली और रहस्यमय शिकारी पक्षियों में से एक है, जो देखने में जितना सुंदर है, उतना ही खतरनाक भी।
यह आकार में बहुत बड़ा होता है और इसके पंखों का फैलाव लगभग 7 फीट तक होता है।
हार्पी ईगल अपने मजबूत पंजों और शक्त के कारण सबसे शक्तिशाली शिकारी पक्षियों में गिना जाता है।

 

इसके पंजे 5 इंच तक लंबे होते हैं। यह छोटे हिरणों, बंदरों,स्लॉथ और बड़े पक्षियों तक को अपने पंजों से पकड़कर उड़ जाता है। इसके सिर पर एक अनोखी डबल पंखों वाली कलगी पंखों वाली कलगी होती है, जो इसे बाकी ईगल से अलग बनाती है।

मादा का वजन – 5 से 10 किलो तकहो सकता है, जबकि मेल का वजन करीब 5 किलोग्राम तक होता है। नर और मादा दिखने में एक समान होते हैं,लेकिन मादा नर से लगभग दोगुनी बड़ी होती है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। हार्पी ईगल 25 से 35 वर्ष तक जीवित रहता है । हार्पी ईगल पनामा का राष्ट्रीय पक्षी है।
●●

स्टेलर्स सी ईगल(Steller’s Sea Eagle)

इसका नाम जर्मन प्रकृति विज्ञानी(Naturalist) जॉर्ज विलहेम स्टेलर के नाम पर पड़ा है। यह ईगल वजन में सबसे भारी होता है और इसके पंखों का फैलाव करीब 8 फीट तक हो सकता है।
इसकी चमकीली पीली चोंच इसे बाकी चीलों से अलग बनाती है,जिसकी मदद से यह बर्फ में जमी मछली को भी बर्फ तोड़कर खा लेता है। स्टेलर्स सी ईगल भी दुनिया के भारी और शिकारी पक्षियों में देखा जाता है । यह नदी किनारे या ऊंचे पेड़ों पर बड़ा और भारी घोंसला बनाता है। यह रूस और जापान के आस पास देखा जाता है
स्टेलर्स सी ईगल की अंखें इतनी तेज होती हैं कि वह कई मीटर दूर से पानी में मछली को देख सकता है।
■■■■

You may also like...