एजुकेशन स्कॉलरशिप • विदेश जाने के लिए SBI आशा से 15 लाख रु; ‘अजीम प्रेमजी’ से छात्राओं को 30 हजार रु. सालाना स्कॉलरशिप

पढ़ाई के खर्च में मदद के लिए दो प्रमुख निजी स्कॉलरशिप के आवेदन चल रहे हैं। SBI फाउंडेशन आशा स्कॉलरशिप में स्कूल से विदेश तक की पढ़ाई के लिए अधिकतम 15 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिलेगी। पिछले साल करीब 25 हजार छात्रों को इसका लाभ मिला था। इसके लिए 4 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक देश के NIRF टॉप-300 संस्थानों या NAAC ‘A’ ग्रेड वाले कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा होना चाहिए। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप सरकारी स्कूलों से पढ़ी छात्राओं के लिए है। UG की पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार रुपए मिलेंगे। आवेदन की विंडो 10 से 31 अगस्त तक होगी।

www.sbifoundation.in
azimpremjifoundation.org

SBI आशा स्कॉलरशिप: 7 श्रेणियों में मदद
• पात्रता: आवेदक भारतीय और फुल-टाइम छात्र होना चाहिए। डिस्टेंस, ऑनलाइन और पार्ट-टाइम कोर्स वाले पात्र नहीं हैं। पिछली कक्षा में 75% अंक जरूरी है। SC/ST को 10% और दिव्यांग को 15% तक अंकों में छूट मिलेगी। स्कूल श्रेणी में परिवार की सालाना आय 3 लाख रु. तक और उच्च शिक्षा श्रेणियों में 6 लाख रु. तक होनी चाहिए। SBI कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं हैं। हर श्रेणी में 50% सीटें छात्राओं के लिए हैं।

पढ़ाई. सालाना

9वीं-12वीं. 15,000 रु.

UG 75,000 रु.

PG. 1.50 लाख रु.

MBBS. 2 लाख रु.

IIT. 2 लाख रु.

IIM MBA. 5 लाख रु.

विदेश में PG 15 लाख रु.

• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: उम्मीदवारों को फोटो, पहचान पत्र, मार्कशीट, एडमिशन प्रूफ, आय प्रमाणपत्र और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। जरूरत पड़ने पर संस्थान द्वारा जाति और दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी मांगा जा सकता है।
स्कॉलरशिप के लिए चयन में आवेदन की जांच, शैक्षणिक प्रदर्शन और आर्थिक स्थिति देखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर टेलीफोनिक इंटरव्यू भी होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद राशि सीधे बैंक खाते में आएगी।


यहां की स्कॉलरशिप सरकारी स्कूलों से 10वीं और 12वीं पास छात्राओं के लिए है। छात्रा ने पात्र राज्य/UT के सरकारी स्कूल या जूनियर कॉलेज से पढ़ाई की हो और भारत के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी में 2 से 5 साल के UG या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया हो।


चयनित छात्राओं को 30,000 रुपए सालाना मिलेंगे। इसे फीस, किताबों, हॉस्टल और अन्य पढ़ाई के खर्च में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस योजना की शुरुआत (2024) से लेकर अब तक देश भर में कुल 1.95 लाख से अधिक छात्राओं को इस स्कॉलरशिप का सीधा लाभ मिल चुका है।

• दस्तावेज-आवेदन: फोटो, आधार, बैंक पासबुक, 10वीं-12वीं की मार्कशीट और कॉलेज प्रवेश प्रमाण देना होगा। बोनाफाइड या फीस रसीद में नाम, कोर्स और वर्ष की जानकारी जरूरी है। दस्तावेज PDF/PNG/JPG में 30-500 KB के होने चाहिए। आवेदन निशुल्क है।

■■□■■

You may also like...