वैभव सूर्यवंशी पर आईआईएम(IIM) इंदौर करेगा स्टडी

वैभव सूर्यवंशी पर आईआईएम(IIM) इंदौर करेगा स्टडी; 15 साल में कैसे बने सिक्सर किंग, माइंडसेट-मैनेजमेंट का होगा स्कैन | कॉरपोरेट जगत को टैलेंट का नया मॉडल मिलेगा: डॉ. राय

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक 72 छक्कों का रिकॉर्ड, सक्सेस का फॉर्मूला डिकोड करेंगे एक्सपर्ट

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव एक सीजन में सर्वाधिक (72) छक्के मारकर क्रिस गेल (59) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उनकी हैरतंगेज बैटिंग की दुनिया कायल है। ऐसे में आईआईएम इंदौर अब उनके ‘सक्सेस फॉर्मूले’ को डिकोड करने पर काम शुरू कर रहा है।

है। डायरेक्टर हिमांशु रॉय बताते हैं, ‘यह स्टडी वैभव की उपलब्धियों का विश्लेषण करने के साथ उन सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक व संस्थागत कारकों को भी गहराई से समझेगी जो कम उम्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली प्रतिभाओं को आकार देते हैं। आईआईएम का मानना है कि वैभव की क्रिकेट जर्नी अद्भुत है। इसके पीछे व्यक्तिगत क्षमता के अलावा कड़ी मेहनत, परिवार का त्याग, समर्पण, मेंटर का योगदान भी अहम है। प्रो. राय ने जोड़ा, ‘प्रतिभा उपहार हो सकती है, पर उसे स्थायी उत्कृष्टता में बदलने के लिए सही मूल्य, संतुलित सोच, मजबूत समर्थन तंत्र व दूरदर्शी नेतृत्व जरूरी है। मैनेजमेंट फैकल्टी डॉ. आरती चोपड़ा कहती हैं, ‘वैभव पर स्टडी भविष्य के प्रबंधकों व नीति-निर्माताओं के लिए अत्यंत मूल्यवान है।’

You may also like...