जापान में पर्यटक बन रहे चुनौती, कैसे यहां ओवर टूरिम बनता जा रहा खतरा

जापान में पर्यटक बन रहे चुनौती, कैसे यहां ओवर टूरिम बनता जा रहा खतरा?

कभी पर्यटकों की पहली पसंद था जापान; अब ओवर टरिम के चलते पर्यटकों पर जुर्माना तक लगा रहा जापान अपने टूरिज् के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां हर साल करीब 3 करोड़ पर्यटक आते हं। लेकिन जापान की प्राचीन राजधानी क्योटो इस वक्त ओवर ट्रिज्म झेल रही है। यानी शहर की क्षमता से ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। क्योटो के फेमस गीसा जिले के अधिकारियों ने अब जिले के कुछ हिस्सों में पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक स्थानीय परिषद ने बताया कि ‘क्योटो कोई थीम पार्क नहीं हैं। दरअसल गीशा जिला शुरुआत से ही पर्यटकों की पसंद रहा है। यहां प्राचीन जापानी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है, जो इसे एक टूरिस्ट स्पॉट बनाता है।

पर्यटकों पर अब जुर्माना लगेगा

जापान में पर्यटन के चलते शहरों में चलना मुश्किल होता जा रहा है। एक स्थानीय जिला अधिकारी ने  कहा, ‘हम अप्रैल में कई जगहोें पर ऐेसे साझा बोर्डस लगाने जा रहे हैं, जो पर्यटकों को हमारी निजी सड़कों से दूर रहने के लिए कहेंगे। संकेत जापानी और अंग्रेजी दोनों में लिखे होंगे। इसे फॉलो ना करने वालों पर जुर्मांना भी लगाया जाएगा। इसका लक्ष्य मुख्य रूप से पैदल चलने वालों पर है, जिनकी वजह से सड़कों पर भारी भीड़ जमा जाती है। 

जापान है पर्यटकों की पसंद

वर्ल्ड इकोनॉमिक फॉरम के ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2021 के अनुसार टूरिज्म के मामले में जापान टॉप पर रहा।

जापान के क्योटो में 1600 से ज्यादा बौद्ध मंदिर हैं। देश में 21 युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं। यह पर्यटन को बढ़ावा देता है। 2023 में करीब 3 करोड़ पर्यटक जापान घूमने आए ये। भारत से ही पिछले साल 1 लाख 66 हजार पर्यटक जापान गाए थे।

विश्व के वो प्रसिद्ध शहर, जो ओवर दूरिज्म के खतरे से जूड रहे..

हवाई

अमेरिकी के राज्य हवाई की आबादी लगभग 14 लाख है। यहां पिछले साल करीब 92 लाख पर्यटक आए थे। हवाई के मूल निवासियों ने शिकायत की है कि समुद्र तट अब इतने व्यस्त हैं कि वे व्यावहारिक रूप से उनके लिए अनुपयोगी होते जा रहे हैं।

इटली

इटली का शहर वेनिस लगभग 55 हजार लोगों का घर है, लेकिन 2022 में लगभग 46 लाख पर्यटकों ने इसका दौरा किया। स्टेटिस्टिका के अनुसार पर्यटकों की संख्या शहर के बुनियादी ढांचे पर दवाव डाल रही है और स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के अनुभव में बाधा डाल रही है।

नीदरलैंड

नीदरलैंड कई सालों से ओवर टूरिज्म से परेशान है। राजधानी एम्सटर्डम में करीब 50 लाख पर्यटक घूमने आते हैं। कई अपाटमेंट अब सिर्फ पर्यटकों को किराए पर दिए जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही व किराए की कीमतें बढ़ती जा रही हैं।

■■■

You may also like...