KNOW OUR INDIA

भारत की प्रायद्वीपीय नदियों से क्या आशय है? – वे नदियां, जो भारतीय प्रायद्वीप में स्थित हैं, जिसका विस्तार नर्मदा नदी से लेकर भारत के दक्षिणी बिन्दु पर स्थित कुमारी अंतरीप तक है
…………………………………………………………………………
– भारत की प्रायद्वीपीय नदियों की मुख्य विशेषता क्या है? – यह नदियाँ हिमालय क्षेत्र की नदियों की तरह वर्ष भर नहीं बहती हैं और यहाँ ज्यादातर नदियाँ मौसमी प्रकृति की होती हैं
…………………………………………………………………………
– भारत की प्रायद्वीपीय नदियों को कितनी विस्तृत श्रेणियों में बांटा जाता है? – दो A) पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ तथा B) पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ
…………………………………………………………………………
– पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ किस समुद्रीय क्षेत्र में गिरती हैं? – बंगाल की खाड़ी
…………………………………………………………………………
– भारत की प्रायद्वीपीय नदी प्रणाली की प्रमुख पूर्व दिशा में बहने वाली नदियाँ कौन सी हैं? –गोदावरी, कृष्णा, महानदी, कावेरी, ब्राह्मणी और महानदी
…………………………………………………………………………
– भारतीय प्रायद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? – गोदावरी– Godavari(इसकी कुल लम्बाई 1,465 किमी है। यह गंगा के बाद भारत की सबसे लम्बी नदी भी है तथा दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है)
…………………………………………………………………………
– गोदावरी नदी का उद्गम स्थल क्या है – त्र्यम्बक (महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित)
…………………………………………………………………………
– गोदावरी नदी भारत के कितने राज्यों से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है? – चार – (महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आन्ध्र प्रदेश। इसके अलावा गोदावरी नदी यनम से होकर भी गुजरती है, जो केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के तहत आता है)
…………………………………………………………………………
– गोदावरी नदी किस नदी के साथ मिलकर आन्ध्र प्रदेश में एक विस्तृत डेल्टा का निर्माण करती है? – कृष्णा – Krishna (यह दोनों नदियां मिलकर कृष्णा-गोदावरी डेल्टा का निर्माण करती हैं, जो सुन्दरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा डेल्टा है। इस डेल्टा को बहुधा केजी डेल्टा भी कहा जाता है)
…………………………………………………………………………
– गोदावरी नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – मंजीरा, पेनगंगा, वर्धा और इन्द्रावती
…………………………………………………………………………
– किस नदी को प्राय: “वृद्ध गंगा” या “प्राचीन गंगा” के नाम से भी पुकारा जाता है? – गोदावरी नदी
…………………………………………………………………………
– गोदावरी नदी के तट पर बसे प्रमुख नगर कौन से हैं? – नासिक, नांदेड़ और राजामुन्द्री
…………………………………………………………………………
– पूर्व की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदियों में दूसरी सबसे लम्बी नदी कौन सी है? – कृष्णा – Krishna
…………………………………………………………………………
– कृष्णा नदी का उद्गम स्थल क्या है? – पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर (महाराष्ट्र में स्थित)
…………………………………………………………………………
– कृष्णा नदी भारत के कितने राज्यों से गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है? – चार (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश)
…………………………………………………………………………
– कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं? – कोयना, दूधगंगा, वेनगंगा, पंचगंगा और भीमा
…………………………………………………………………………
– कृष्णा नदी पर स्थित देश का प्रमुख बांध कौन सा है? – नागार्जुनसागर बांध (जोकि तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश के बीच में स्थित है)
…………………………………………………………………………
– कृष्णा नदी के तट पर स्थित सबसे बड़ा नगर कौन सा है? – विजयवाडा, आन्ध्र प्रदेश
…………………………………………………………………………
– विजयवाडा में कृष्णा नदी पर निर्मित प्रसिद्ध बराज का क्या नाम है? – प्रकासम बराज (Prakasam Barrage)
…………………………………………………………………………
– महाराष्ट्र का कौन सा प्रमुख नगर कृष्णा नदी के तट पर स्थित है? – सांग्ली
…………………………………………………………………………
सिंधु (Indus)
– भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? –सिंधु
…………………………………………………….
– सिंधु नदी की कुल लम्बाई कितनी है? – लगभग 3,200 किमी (2,000 मील)
…………………………………………………….
– सिंधु नदी का उद्गम स्थल कौन सा है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र में सेंगे और गर नदियों का संगम(कैलाश-मानसरोवर के पास स्थित)
…………………………………………………….
– सिंधु नदी भारत के किस एकमात्र राज्य से होकर गुजरती है? – जम्मू और कश्मीर
…………………………………………………….
– किस नदी को लद्दाख क्षेत्र में “लॉयन रिवर” (‘Lion River’) के उप-नाम से भी जाना जाता है? –सिंधु
…………………………………………………….
– जम्मू और कश्मीर में सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – श्योक, सिगर और गिलगित
…………………………………………………….
– सिंधु की सर्वप्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – झेलम, चेनाब, रावी, ब्यास और सतलुज
…………………………………………………….
– उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान-अफगानिस्तान क्षेत्र से निकलकर सिंधु में मिलने वाली प्रमुख नदियां कौन सी हैं? – गुमल, झोब, तोची और स्वात
…………………………………………………….
– सिंधु किस सागर में गिरती है? – अरब सागर में
…………………………………………………….
– अरब सागर में गिरने से पूर्व सिंधु किस प्रमुख पाकिस्तानी शहर से होकर गुजरती है? – कराची
…………………………………………………….
ब्रह्मपुत्र (Brahmaputra)

– ब्रह्मपुत्र का उद्गम स्थल क्या है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित आंग्सी ग्लेशियर (कैलाश-मानसरोवर के पास स्थित)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र की कुल लम्बाई कितनी है? – 2,900 किमी (1,800 मील)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र को चीन में किस नाम से पुकारा जाता है? – सांग्पो (Tsangpo)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र किस राज्य से होकर भारत में प्रविष्ट होती है? – अरुणाचल प्रदेश
…………………………………………………….
– अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र को किन प्रमुख नामों से जाना जाता है? – सियांग और दिहांग (जब ब्रह्मपुत्र पहाड़ी क्षेत्र से होकर अरुणाचल में प्रवेश करती है तो इसे सियांग कहा जाता है और अरुणाचल के मैदानी क्षेत्र में पहुंचने के बाद इसे दिहांग नाम से जाना जाता है)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र नदी अपने पूरे मार्ग में मुख्यत: कितनी बार दिशा बदलती है? – दो बार (एक बार चीन से भारत की सीमा में प्रविष्ट होने के समय और दूसरी बार भारत से बांग्लादेश में प्रविष्ट होने के समय)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र भारत के कितने राज्यों से होकर बहती है? – दो (अरुणाचल प्रदेश और असम)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र की लम्बाई किस राज्य में अधिक है – अरुणाचल प्रदेश या असम? – असम
…………………………………………………….
– विश्व के कुछ सबसे बड़े नदी-द्वीपों में से एक का निर्माण असम में ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा किया जाता है। इस प्रसिद्ध नदी-द्वीप का नाम क्या है? – माजुली (वर्तमान में माजुली का आकार कम हो रहा है और अब इसके अस्तित्व को लेकर खतरा पैदा हो गया है)
…………………………………………………….
– असम को कौन सा प्रमुख शहर ब्रह्मपुत्र के तट पर बसा हुआ है? – गुवाहाटी
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है? – जमुना (भारत की यमुना नदी से अलग है)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – दिबांग और लोहित (अरुणाचल प्रदेश में), कामेंग (असम में) और गंगा (या पद्मा), तीस्ता और मेघना (बांग्लादेश में)
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र किस नदी से मिलकर सुन्दरबन के विशाल डेल्टा का निर्माण करती है? – गंगा या पद्मा
…………………………………………………….
– ब्रह्मपुत्र किस सागर में मिलकर विलुप्त होती है? – बंगाल की खाड़ी (ब्रह्मपुत्र बंगाल की खाड़ी में मिलते समय मेघना के नाम से पुकारी जाती है)
…………………………………………………….
– कौन सा देश ब्रह्मपुत्र के पानी के विशाल प्रवाह को देखते हुए इस पर बांध बनाने की योजना बना रहा है, जिससे भारत में ब्रह्मपुत्र के पानी की मात्रा में काफी कमी आने की संभावना है? – चीन
भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ
…………………………………………………………………..
– हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र
…………………………………………………………………..
– भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है)
…………………………………………………………………..
– गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड)
…………………………………………………………………..
– गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी
…………………………………………………………………..
– भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? –अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है)
…………………………………………………………………..
– गंगा की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं? – यमुना, घाघरा, गण्डक, कोसी, सोन और दामोदर
…………………………………………………………………..
– गंगा की वे कौन सी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं जो दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए गंगा में मिलती हैं? – सोन और दामोदर
…………………………………………………………………..
– गंगा की सर्वप्रमुख सहायक नदी किसे माना जाता है? – यमुना (जो उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में गंगा से मिलकर संगम का निर्माण करती है)
…………………………………………………………………..
– पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौन सी नदी अदृश्य रूप में गंगा और यमुना से इलाहाबाद से मिलती है? – सरस्वती (माना गया है कि सरस्वती 2,000 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व मार्ग बदल जाने के कारण भारत के रेगिस्तानों में विलुप्त हो गई थी। कुछ विशेषज्ञ हरियाणा की घग्गर नदी को ही विलुप्त सरस्वती मानते हैं)
…………………………………………………………………..
– यमुना का उद्गम स्थल क्या है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र की मानसरोवर झील (हालांकि भारतीय श्रद्धालु उत्तराखण्ड के यमुनोत्री ग्लेशियर को यमुना का उद्गम मानते हैं)
…………………………………………………………………..
– यमुना की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – चम्बल, केन और बेतवा
…………………………………………………………………..
– यमुना की सहायक नदियों की एक विशेषता क्या है? – यह नदियाँ दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए यमुना से मिलती हैं
…………………………………………………………………..
– भारत के अलावा गंगा और किस देश में भी बहती है? – बांग्लादेश में
…………………………………………………………………..
– बांग्लादेश में गंगा को इसके किस स्थानीय नाम से जाना जाता है? – पद्मा (Padma)
…………………………………………………………………..
– बंगाल की खाड़ी में मिलने से पूर्व गंगा किस नदी से बांग्लादेश में मिलकर एक विशाल डेल्टा का निर्माण करती है? – ब्रह्मपुत्र
…………………………………………………………………..
– गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा किस विशाल डेल्टा का निर्माण किया जाता है? – सुंदरबन डेल्टा (Sundarbans)
…………………………………………………………………..
– सुंदरबन डेल्टा की प्रमुख विशेषता क्या है? – यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है, जो 4,000 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है (इस डेल्टा का लगभग 80% हिस्सा बांग्लादेश मंए आता है जबकि शेष 20% भारत में आता है)
…………………………………………………………………..
– इस डेल्टा का नाम सुंदरबन कैसे पड़ा? – यहाँ पाए जाने वाले सुंदरी वृक्ष के कारण
…………………………………………………………………..
– गंगा नदी के तट पर बसे प्रमुख भारतीय नगर कौन से हैं? – ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, पटना और कोलकाता

– भारत में कुल द्वीप (islands) कितने हैं? –कुल द्वीप एक हजार से अधिक हैं लेकिन भारत में दो प्रमुख द्वीपसमूह हैं A) अण्डमान व निकोबार तथा B) लक्षद्वीप
………………………………………………………….
– भारत का सबसे बड़ा द्वीपसमूह (archipelago) कौन सा है? – अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार की अवस्थिति क्या है? – यह बंगाल की खाड़ी में उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ बंगाल की खाड़ी एक अन्य छोटे समुद्री क्षेत्र अण्डमान सागर से मिलती है
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुल द्वीप कितने हैं? – 572 (हालांकि इनमें से मात्र 34 को मानव द्वारा स्थाई निवास के लिए प्रयुक्त किया जाता है)
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के तहत आने वाले दो मुख्य समूह कौन से हैं? – A) अण्डमान समूह के द्वीप तथा B) निकोबार समूह के द्वीप
………………………………………………………….
– अण्डमान समूह के द्वीपों व निकोबार समूह के द्वीपों को पृथक करने वाले चैनल का क्या नाम है? – टेन डिग्री चैनल (Ten Degree Channel)
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार की राजधानी क्या है? – पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे उत्तर स्थित द्वीप कौन सा है? – प्रेपेरिस द्वीप (Preparis Island)
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है? – बड़ा निकोबार द्वीप (Great Nicobar)
………………………………………………………….
– भारत के सबसे दक्षिणवर्ती बिन्दु का क्या नाम है? – इंदिरा प्वाइंट (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह)
………………………………………………………….
– भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के किस द्वीप में स्थित है? – बड़ा निकोबार द्वीप (इंदिरा प्वाइंट इस द्वीप के बिल्कुल दक्षिणी छोर पर स्थित है)
………………………………………………………….
– भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है? – बैरन द्वीप – Barren Island (जोकि अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है)
………………………………………………………….
– किस द्वीप को निकोबार द्वीपों की राजधानी के रूप में जाना जाता है? – कार निकोबार (Car Nicobar)
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से सबसे पास स्थित देश कौन सा है? – इण्डोनेशिया(इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप का उत्तरी स्थान आसेह (Aceh) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से मात्र 150 किमी की दूरी पर है)
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक विशाल सुनामी किस तारीख को आई थी जिसके चलते यहाँ दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे तथा द्वीपों को भारी तबाही हुई थी? – 26 दिसम्बर 2004 को
………………………………………………………….
– अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह समुद्री रास्ते से पहुँचने के लिए किन तीन प्रमुख स्थानों से जहाज की सेवाएं उपलब्ध हैं? – कोलकाता, विशाखापट्टनम और चेन्नई
………………………………………………………….
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंतर्गत कुल कितने द्वीप हैं? – 39 (हालांकि इनमें से मात्र 11 पर मानवीय आवास है)
………………………………………………………….
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबसे पास स्थित भारतीय राज्य कौन सा है? – केरल
………………………………………………………….
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह किस स्थान पर स्थित हैं? – अरब सागर में (केरल के तट से लगभग 400 किमी की दूरी पर)
………………………………………………………….
– लक्षद्वीप की राजधानी क्या है? – कावारत्ती (Kavaratti)
………………………………………………………….
– लक्षद्वीप द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है? – मिनिकाय द्वीप (Minicoy Island)

– पठार (Plateau) का अर्थ क्या होता है? –पठार प्राय: वे ऊँची स्थलाकृतियाँ होती हैं, जो पर्वतों की तरह से ऊँची तो होती हैं पर जिन का शीर्ष समतल होता है। पठारों के शीर्ष पर्वतों की तरह चोंचदार न होकर समतल या ऊबड़-खाबड़ होते हैं
……………………………………………………………………
– भारत के तीन सर्वप्रमुख पठार कौन से है? – A) मालवा का पठार (पश्चिम भारत में स्थित) B) दक्कन का पठार (भारत के अधिकांश दक्षिणी प्रायद्वीप में स्थित) और C) छोटा नागपुर का पठार
……………………………………………………………………
– मालवा के पठार की अवस्थिति क्या है? – यह पठार मुख्यत: भारत के तीन राज्यों – राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में फैला है
……………………………………………………………………
– भारत की कौन सी प्रमुख नदी मालवा के पठार और दक्कन के पठार के बीच में बहती है? – नर्मदा
……………………………………………………………………
– कौन सी प्रमुख पर्वत श्रॄंखला मालवा के पठार के लगभग उत्तर-पश्चिम में स्थित है? – अरावली पर्वतमाला
……………………………………………………………………
– कौन सा पठार मालवा के पठार के पूर्व में स्थित है? – छोटा नागपुर का पठार (छोटा नागपुर का पठार भारत के चार राज्यों में फैला हुआ है, जो हैं – झारखण्ड, छत्तीसगढ़, ओडीशा (उड़ीसा) और पश्चिम बंगाल)
……………………………………………………………………
– भारत का कौन सा पठार खनिज पदार्थों और अयस्कों के लिए प्रसिद्ध है? – छोटा नागपुर का पठार
……………………………………………………………………
– भारत का सबसे विस्तृत (बड़ा) पठार कौन सा है? – दक्कन का पठार – Deccan Plateau (जो भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्से में फैला हुआ है)
……………………………………………………………………
– दक्कन के पठार का विशेषीकृत आकार कैसा है? – त्रिकोणाकार
……………………………………………………………………
– भारत की सबसी पुराने आग्नेय (Igneous) श्रेणी की शिलाएं और पत्थर कहाँ पाईं जाती हैं? –दक्कन के पठार में स्थित आग्नेय शैलों से बने पठारी क्षेत्र में जिसे दक्कन ट्रेप (Deccan Trap) कहा जाता है
———————————————————————————————————–

You may also like...