मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार
‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह पिछले चार वर्षों में खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष1991-92 में हुई थी। पहले इसे’राजीव गांधी खेल रत्न’ पुरस्कार कहा जाता था, जिसका नाम वर्ष 2021 में बदलकर ‘मेजर ध्यानचंदखेल रत्न पुरस्कार’ कर दिया गया।

पुरस्कार में क्या दिया जाता है?
पुस्स्कार में एक पदक, एक प्रमाण-पत्र और 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
पहला अवॉर्ड किसे मिला
पहला ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार'(ध्यानचंद खेल पुरस्कार)वर्ष 1991-92 में शतरंज के ग्रांड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। उनके अलावा अब तक कई मशहूर खिलाड़ियों को यह अवार्ड दिया जा चुका है।
●●
अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ वर्ष 1961 में हुआ था। इस पुरस्कार का नाम प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत के पात्रों में से एक अर्जुन के नाम पर रखा गया है।
पुरस्कार में क्या होता है?
अर्जुन पुरकार में अर्जुन की एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण-पत्र, औपचारिक पोशाक और 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

किसे मिल चुका है पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में सचिन तेंदुलकर,विश्वनाथन आनंद, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, एमसी मैरी कॉम, मिल्खा सिंह,कपिल देव, अभिनव बिंद्रा और सानिया मिर्जा आदि शामिल हैं।
■■■■