MP PSC : थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू करने की तैयारी
MP PSC :थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू करने की तैयारी
26 अप्रैल को होने जा रही राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2026 से एमपी पीएससी थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद सभी परीक्षाओं में यही सिस्टम लागू होगा। यूपीएससी इस सिस्टम को पहले ही लागू कर चुका है। लगभग उसी तर्ज पर पीएससी भी थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लाने जा रहा है।
राज्य सेवा प्री परीक्षा में डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पीएससी का प्रयास है कि इसी परीक्षा से इसकी शुरुआत हो। वैसे इस साल की बड़ी परीक्षाओं की शुरुआत 1 मार्च को होने वाली सेट (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) से होने जा रही है। इसमें रिकॉर्ड 1 लाख 46 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पीएससी के ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई कहते हैं, पूरा प्रयास है कि राज्य सेवा प्री एग्जाम से यह सिस्टम लागू हो जाए। इस पर काम चल रहा है। इसके बाद सभी परीक्षाओं में यही सिस्टम रहेगा। फर्जीवाड़े की आशंका होगी खत्म, समय भी बचेगा पीएससी की परीक्षाओं में नकली परीक्षार्थी (किसी अभ्यर्थी के बदले किसी और अभ्यर्थी के एग्जाम देने) के मामले तो न के।बराबर रहे हैं। लेकिन, नकल के मामले जरूर सामने आए हैं। फर्जी अभ्यर्थियों के एग्जाम देने व नकल की आशंका को पूरी तरह खत्म करने में यह सिस्टम अहम साबित होगा। परीक्षा के।दौरान अभ्यर्थियों की चेकिंग में लगने वाला समय भी बचेगा। हालांकि, यह सिस्टम इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले एक-डेढ़ साल में एनटीए की नीट व जेईई से लेकर पीईबी की कई परीक्षाओं में फर्जी छात्रों के शामिल होने के मामले तेजी से बढ़े हैं। यही नहीं, ब्लू टूथ से नकल और बदलते तरीकों पर भी सवाल उठते रहे हैं।
पीएससी की परीक्षाओं में 50 हजार से दो लाख तक अभ्यर्थी इस नए सिस्टम में अभ्यर्थियों की तीन लेवल पर जांच होगी। पीएससी की राज्य सेवा प्री-एग्जाम में डेढ़ से 2 लाख, स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) में औसत सवा से डेढ़ लाख, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 50 हजार, फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर व स्टेट इंजीनियरिंग जैसी परीक्षाओं में 40 से 45 हजार अभ्यर्थी शामिल होते हैं।
ऐसे काम करेगा सिस्टम
एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड बॉयोमैट्रिक अथेंटिकेशन बॉयोमेट्रिक अथेंटिकेशन के तहत हर अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन करते ही अभ्यर्थी की पूरी जानकारी मिल जाएगी। आधार कार्ड आइडेंटिफिकेशन का सिस्टम भी रहेगा। फिंगर प्रिंट अथेंटिफिकेशन बॉयोमेट्रिक मशीन के जरिये किया जाएगा। नए सिस्टम में आइरिश स्कैनर भी परीक्षा केंद्रों पर रहेगा। इससे उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित होगी। नए सिस्टम में पीएससी के सभी एग्जाम सेंटर पर हर कक्ष (हॉल) में सीसीटीवी अनिवार्यसहोंगे। सेंटर व हॉल में सीसीटीवी लगाने के बाद पीएससी मुख्यालय में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम से इसकी लाइव मॉनिटरिंग होगी। अगर कहीं कुछ गड़बड़ी दिखी तो कंट्रोल रूम और सेंटर एक-दूसरे को तुरंत सूचना दे सकेंगे। यही नहीं हर परीक्षा केंद्र पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर रहेगा। हर अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। नकल में उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पकड़ने में इसकी अहम भूमिका रहेगी। इस साल कई बड़ी परीक्षाएं, इसमें 2025 की राज्य सेवा मेंस भी पीएससी की 1 मार्च को सेट, 26 अप्रैल को राज्य सेवा प्री के साथ ही मुख्य परीक्षा और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (तीन चरणों में भी होना है। वहीं, राज्य सेवा मेंस 2025 भी कोर्ट के निर्णय के बाद होगी, यह भी मई-जून में संभव है। इसके साथ ही स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस सहित कई परीक्षाएं होना है, जिनका शेड्यूल जारी हो चुका है।



■■■■














+91-94068 22273 
