MPPSC : यूनिवर्सिटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद 12 और दावेदार 12 हजार
by
Exam Guider
·
March 13, 2026
MPPSC : यूनिवर्सिटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद 12 और दावेदार 12 हजार
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 12 हजार आवेदन आए हैं। कुल 12 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया होना है। यानी हर एक पद के लिए 1 हजार दावेदार रहेंगे। एमपी पीएससी ने पिछले माह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। 5 मार्च अंतिम तारीख थी। उसके बाद तीन हजार रुपए लेट फीस के साथ आवेदन लिए गए।
पीएससी के अनुसार इसके लिए परीक्षा 17 मई को होगी। रिजल्ट करीब एक माह बाद यानी जून तक आएगा पीएससी लंबे समय पर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार के पद भरने जा रहा है। हालांकि यह भी संभावना है कि पदों की संख्या परीक्षा के रिजल्ट आने से पहले बढ़ाई जा सकती है।17 मई को होगी परीक्षा ।
11 पदों के लिए जारी होगी चयन सूची, एक रहेगा होल्ड
पीएससी फिलहाल ओबीसी आरक्षण मामले के कोर्ट में होने के कारण 87-13 फॉर्मूले के तहत रिजल्ट घोषित कर रहा है। चयन सूची भी उसी आधार पर दी जा रही है। ऐसे में असिस्टेंट रजिस्ट्रार का एक पद होल्ड पर रहेगा। मुख्य भाग में शामिल 11 पदों की ही चयन सूची इंटरव्यू के बाद घोषित की जाएगी। वहीं प्रावधिक में 1 पद है उसे होल्ड पर रखा जाएगा।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आधारित होगी। यह ओएमआर शीट पर होगी। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, भोपाल की बरकतउल्ला, ग्वालियर की जीवाजी व जबलपुर की रानी दुर्गावती सहित अन्य यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 20 से ज्यादा पद खाली हैं। इसके साथ ही खरगोन सहित तीन नई यूनिवर्सिटी में भी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के नए पद दिए जाना हैं उनके लिए भी पीएससी के जरिये ही नियुक्तियां होंगी।
अक्टूबर में इंटरव्यू
पीएससी की तैयारी है कि अक्टूबर में ही इंटरव्यू भी कर लिए जाएं, ताकि उसी माह चयन सूची जारी हो जाए। दरअसल, पीएससी ने तय किया है कि जिन भर्ती परीक्षाओं में 20 से कम पद हैं उनके इंटरव्यू तय समय पर ही आयोजित किए जाएं। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि 20 से कम पद वाले इंटरव्यू एक ही दिन में पूरे महीने चयन सूची संभव हो जाते हैं। हफ्तेभर में चयन सूची भी जारी की जा सकती है। प्रतिदिन पीएससी 60 से 70 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाता है। यानी 20 पदों के लिए तीन गुना (60) अभ्यर्थियों के इंटरव्यू एक दिन में हो सकते हैं। 20 से ज्यादा पदों के लिए दो दिन और 100 से ज्यादा के लिए हफ्तेभर का वक्त लगता है।
■■■■