MPPSC , SSC : वर्ग 1,2,3 के 42000 पदों के लिए होगी भर्ती|ग्रुप ‘ए’ से लेकर ग्रुप ‘डी’ तक के 14,000

इस साल होने वाली भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के कैलेंडर के अनुसार, 2026 में ग्रुप ‘ए’ से लेकर ग्रुप ‘डी’ तक के 14,000 से अधिक पदों को भरने के लिए कुल 22 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह भर्तियां राज्य के प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्यस और अन्य अहम विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए की जाएंगी। इनमें से 10 प्रमुख परीक्षाएं MPPSC द्वारा आयोजित की जाएंगी, जबकि 16 परीक्षाएं कर्मचारी चयन मंडल के जिम्मे होंगी।

 

इन भर्तियों के अलावा, राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लगभग 30,000 पदों के लिएसशिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) भी आयोजित होगी। साथ ही, महिला एवं बाल विकास, डेयरी और कृषि जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा और ट्रेनिंग के लिए भी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जानिए 2026 में किस विभाग में।कितने पदों के लिए कब-कब परीक्षाएं आयोजित होंगी।

एमपी पीएससी की परीक्षाओं का शेड्यूल डिप्टी कलेक्टर समेत 155 पदों पर होगी भर्ती MPPSC राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए भर्ती करता है। साल 2026 में आयोग कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है, जिनमें राज्य सेवा परीक्षा, वन सेवा परीक्षा, और सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रमुख हैं। MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, अब इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार अपर कलेक्टर के 17 और डीएसपी के 18 पद हैं। इस तरह से राज्य सेवा के 155 पदों पर भर्ती होगी। 10 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन करना होगा। राज्यससेवा और राज्य वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 07 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

1. प्रमोशन पर रोक : राज्य में अधिकारियों के प्रमोशन पर लंबे समय से रोक लगी हुई है। कई अधिकारियों को उच्च पदों का प्रभार तो दिया गया है, लेकिन यह स्थायी प्रमोशन नहीं है। इस कारण, नियमानुसार निचले पद रिक्त नहीं माने जा सकते, जिससे सीधी भर्ती के लिए पदों की संख्या सीमित हो गई है। अब केवल रिटायरमेंट से खाली होने वाले पद ही भर्ती प्रक्रिया में आ पा रहे हैं।

2. वित्त विभाग का फॉर्मूला: वित्त विभाग ने भर्तियों के लिए एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत, किसी भी विभाग में सभी रिक्त पदों को एक साथ भरने के बजाय, उन्हें तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से (एक निश्चित प्रतिशत के अनुसार) भरा जाता है। इस नियम के कारण भी  एक बार में बड़ी संख्या में भर्तियां नहीं निकल पा रही हैं।

• 2026 में भर्ती: इस योजना के पहले चरण में, साल 2026 में 7500 पुलिस आरक्षकों के पदों पर भर्ती
की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर से दिसंबर माह के बीच आयोजित होना प्रस्तावित है।


उच्च शिक्षा विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती तीन चरणों में होगी। ये परीक्षाएं जनवरी, जुलाई और अगस्त में आयोजित की जाएंगी। वहीं कंप्यूटरससाइंस सब्जेक्ट के लिए परीक्षा 4 जनवरी 2026 को

मध्य प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी भर्ती की तैयारी है। राज्य सरकार 2026 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) का आयोजन करने जा रही है, जिसके माध्यम से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लगभग 30,000 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में राज्य में वर्ग-1,2 और 3 के कुल 42,000 से अधिक पद खाली हैं। इनमें से 30,000 पदों के लिए पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह भर्ती राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के मकसद से उठाया है।

राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सिंहस्थ-2028 को देखते हुए, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग
अगले तीन सालों में 22,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का प्लान तैयार किया है।

सूबेदार और उपनिरीक्षक : इसके अलावा, सूबेदार और उपनिरीक्षक के 500 पदों पर भी भर्ती निकली
है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी और परीक्षा 9 जनवरी 2026 को आयोजित की
जाएगी।

You may also like...