NEW VACANCIES- SEP 2026
लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026
UP में 12,405 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी।
- योग्यता : स्नातक की डिग्री के साथ निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता हो। इसके अलावा कक्षा 1 से 5 के लिए मान्य TET उत्तीर्ण होना जरूरी है। पद के अनुसार BTC/D. El.Ed या नोटिफिकेशन में निर्धारित समकक्ष योग्यता मान्य होगी।
- आयु सीमा : सहायक अध्यापक, शहरी पद के लिए आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित है। पात्र आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
- आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹1,000, एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹500 और दिव्यांग के लिए ₹300 शुल्क निर्धारित है।
- आवेदन : पहले UPESSC की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर One Time Registration करना होगा। इसके बाद संबंधित सहायक अध्यापक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर आवेदन फॉर्म भरना होगा। जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करना होगा।
- चयन प्रक्रिया : चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी
- सभी वैकेन्सीस देखने के लिए यहाँ click 👇 करें….NEW VACANCIES…Sep 2026
■■□□■■










+91-94068 22273 
