ऑपरेशन सिंदूर का पाठ होगा NCERT पुस्तकों में
‘ऑपरेशन सिंदूर’
स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास 3 से लेकर 12 वीं तक छात्र ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवगाथा को पढ़ेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान औरप्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित दो विशेष मॉङ्यूल तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। एनसीईआरटी के इस कदम का उद्देश्य स्कूली छात्रों को भारत की सैन्य शक्ति, तकनीकी प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के बारे में जागरूक करना है। 8 से 10 पेज का यह विशेष मॉडयूल दो भागों में होगा। पहला मोड्यूल क्लास 3 से 8 तक के छात्रों केलिए होगा और दूसरा मॉङ्यूल क्लास 9 से 12 के छात्रों के लिए होगा।
इसके साथ ही छात्रों को इन विषयों के बारे में भी बताया जाएगा।
-1. मिशन जीवन
2. विभाजन की भयावहता
3. अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत का उदय – चंद्रयान से लेकरआदित्य एल तक, सुभांशु शुक्ला का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आगमन – भविष्य का रोड़ मैप।
भारत और उसके सशस्त्र बलों की उपलब्धियों का वर्णन इस
मॉड्यूल में किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को भारत की सैन्यशक्ति और पाकिस्तान की एक बार फिर हार के बारे में जागरूक करना है।
