RRB NTPC : परीक्षा की तारीख घोषित

RRB NTPC : परीक्षा की तारीख घोषित

रेलवे भर्ती• 5817 पदों के लिए होगी परीक्षा, सीबीटी – 1 का आयोजन 16 से 27 मार्च तक होगा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सीबीटी -1 का आयोजन 16 से 27 मार्च तक होगा। 5817 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा होगी। अब छात्रों के पास तैयारियों के लिए करीब एक माह का ही समय है। 30 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठते हैं। आरआरबी के अनुसार सीबीटी -1 परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे।

सीबीटी -1 से चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 देने के लिए पात्र होंगे। CBT – 2 भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा और इसमें 90 मिनट में 120 प्रश्न हल करने होंगे। 50 जनरल अवेयरनेस, 35 गणित और 35-35 सवाल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा। सबसे आखिरी में डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। इसके बाद फाइनल सिलेक्शन होगा।

विषय- प्रश्नों की संख्या

सामान्य जागरुकता- 40
गणित – 30
सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति – 30
कुल – 100

एनटीपीसी की यह परीक्षा स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल सीनियर क्लर्क कम
टाइपिस्ट, कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और गुड्स ट्रेन मैनेजर के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अलग-अलग जोन में वैकेंसी भी अलग-अलग है।

ऐसे करें शेष दिनों में तैयारी

• जनरल अवेयरनेसः पिछले छह माह से लेकर एक साल तक के करंट अफेयर्स याद करें। हिस्ट्री, ज्योग्राफी और पॉलिटिकल साइंस पर अधिक फोकस करें। रोज 50 से 100 मल्टीपल चॉइस सवालों को हल करें।

मैथ्स: पसेंटेज, प्रोफिट एंड लॉस, ज्योमेट्री और नंबर सिस्टम का वेटेज अधिक होता है। इनकी प्रैक्टिस करें। स्पीड बढ़ाने के लिए शार्ट कट्स के नोटस बनाएं, जो कि परीक्षा के एक-दो दिन पहले तक काम आएंगे।

रीजनिंग: एनालॉजी, कोडिंग और पजल्स को अधिक से अधिक सॉल्व करें। अब प्रतिदिन कम से कम 50 सवाल हल करें। रीजनिंग यह परीक्षा क्वालिफाई करने में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। प्रतिदिन एक मॉक टेस्ट अवश्य दें।
■■■■

You may also like...