भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले शतकवीर, आजाद भारत के पहले कप्तान भी बने

आजाद भारत के पहले कप्तान भी बने लाला अमरनाथ
लाला अमरनाथ को भारतीय क्रिकेट का जनक माना जाता है। उनका निधन 5 अगस्त 2000 को हुआ था। लाला अमरनाथ पहले भारतीय थे, जिन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सेंचुरी लगाई थी। अमरनाथ ने 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया। बंबई के जिमखाना ग्रांड पर खेले गए इस मैच में भारत ने दूसरी पारी में 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। मुश्किल परिस्थिति में अमरनाथ ने 117 मिनट बैटिंग करके118 रन की साझेदारी की। साथ ही कप्तान सीके नायड़ु के साथ 176 रनों की साझेदारी भी की। लाला अमरनाथ डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनने के साथ ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले शतकवीर बने। इस मैच में कुल 156 रन बनाकर उन्होंने जबरदस्त आगाज किया। हालांकि भारत ये मैच जीत नहीं सका। लेकिन अमरनाथ की इस पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब उन्होंने शतक जड़ा तो मैदान में मौजूद महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र और ज्वेलरी तक फेंक दी और उनका स्वागत एक हीरो की तरह किया।
आजाद भारत के पहले कप्तान भी बने
अमरनाथ ने 1947-48 में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली। वह आजाद भारत के पहले कप्तान बने। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और अमरनाथ ने इस दौरे के दौरान महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को आउट किया। उन्हीं के कप्तान रहते हुए बंटवारे के बाद पहली बार पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर आई। उस दौरे पर लाला अमरनाथ और अब्दुल हफीज जैसे कई खिलाड़ी ऐसे थे जो बंटवारे से पहले भारत के लिए साथ खेलते थे।
■■■■