UPSC 2026 : 13343 उम्मीदवार होंगे मुख्य परीक्षा में शामिल,21 अगस्त को मेन्स एग्जाम

24 मई को 2 शिफ्ट में हुई एग्जाम

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन (GS) का पेपर हुआ, जबकि दूसरी शिफ्ट में सीसैट (CSAT) हुआ था ।

इस साल UPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए 8.19 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इंटरव्यू के बाद टोटल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह एग्जाम 83 शहरों के 2,072 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था। । आयोग द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक 5.49 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए DAF-I (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) भरना होगा। ये फॉर्म 19 जून से ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होगा। कैंडिडेट्स 28 जून तक इस फॉर्म को भर सकेंगे।

इस बार UPSC ने परीक्षा के केवल चार दिन बाद 28 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर एक नया कदम उठाया। पहले आमतौर पर आंसर-की पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी की जाती थी। जारी आंसर-की में यह भी बताया गया कि 100 प्रश्नों में से एक प्रश्न को हटाया गया है।

UPSC द्वारा मेन्स एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त को किया जाएगा। मेन्स में 9 क्वेश्चन पेपर होते हैं। मेन्स एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन मेन्स और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।

21 अलग-अलग ग्रुप ए और बी सेवाओं में भर्ती

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकारी की 21 अलग-अलग ग्रुप ए और बी सेवाओं में भर्ती की जाती है। इनमें आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अलावा भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा, भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा….

■■●■■

You may also like...