विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO)

विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO)

(WORLD INTELLECTUAL PROPERTYORGANIZATION)

विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन की स्थापना के समझौते पर 1967 ई. में स्टॉकहोम में 51 देशों के हस्ताक्षर हुए थे और अप्रैल,1970 में इसे लागू किया गया। 1974 में यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विश्ष्टि अभिकरण बना।।World Intellectual Property Organisation (WIPO) मुख्यालय जेनेवा में स्थित है।

उद्देश्य एवं कार्य
बौद्धिक सम्पदा के संरक्षण को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहन देना एवं राष्ट्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच एवं विभिन्न बौद्धिक सम्मदा संघों के बीच पारस्परिक सहयोग सुनिश्चित करना।

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU)

(Internetional Telecommermeation Unian)


1 जनवरी, 1961 को अंतराष्ट्रीय दूर संचार संघ का गठन हुआ। International Tele-Communication Union (ITU) का मुख्यालय जेनेवा में है।

उद्देश्य एवं कार्य
सभी प्रकार के दूरसंचार के प्रयोग में अंतर्राष्ट्रीय सहयोंग को कायम रखना एवं उसका विस्तार करना,
दूरसंचार संबंधी प्रादेशिक सुविधाओं को एवं उसकी उपदयता को प्रोत्साहन देना, उपर्युक्त उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए यह संगठन रेडियो वेब का।आवंटन करता है और रेडियो बेब अंकित करता है, ताकि विभिन्न देशों के रेडियो स्टेशनों के बीच किसी प्रकार का ध्वनिकारक हस्तक्षेप न होने पाए।

वर्तमान में उपग्रह आधारित टेलीविजन प्रसारण, मोबाईल सेवा तथा अन्य प्रकार के सेवाओं के सुचारू क्रियान्वयन में ITL अन्तर्राष्ट्रीयहउपग्रह संगठन के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
——–

अन्तर्राष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन (IMO)

अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक संगठन की स्थापना 1958 में हुई थी।।इसका मुख्यालय लंदन में है तथा इसका प्रमुख महासचिव होता है। International Meritime Organisation (WMO) की सदस्यता से वर्तमान में 157 देश जुड़े हैं।

IMOउद्देश्य तथा कार्य
सामुद्रिक गतिविधियों से संबंधित वैधानिक मामलों का समाधान करना, सामुद्रिक सुरक्षा परिवहन की कार्यक्षमता तथा जहाजों से उत्सर्जित सामुद्रिक प्रदूषण के नियंत्रण व रोकथाम से संबंधित मामलों में मानदंडों को प्रोत्साहित करना, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में संलग्न जहाजरानी को प्रभावित करने वाले तकनीकी मामलों से जुड़े सरकारी गतिविधियों एवं विनियमों के क्षेत्र में सरकारों के बीच सहयोग बढ़ाना।

संयुक्त राष्ट्र प्राविधिक सहायता प्रशासनहसंयुक्त राष्ट्र प्राविधिक सहायता प्रशासन का उद्देश्य अल्यविकसित
देशों को कृषि, सार्वजनिक स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में प्राविधिक सहायता प्रदान करना है। यह संस्था विभिन्न देशों के विशेषज्ञों के अन्य देशों में भेजकर यह तकनीकी ज्ञान की वृद्धि कराती है ताकि जनशक्ति विकास कार्यों के योग्य बन सके।
——-

संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण कार्यक्रम (UNDCP)


United Nation International Drug Control Programme UNDCP की शुरूआत वर्ष 1991 में की गई थी।

UNDCP का मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में स्थित है। इस संगठन का उद्देश्य नशाखोरी एवं मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए उपाय सुझाना है।
——

शांति हेतु विश्वविद्यालय

शांति हेतु विश्वविद्यालय (Lniversily For PEACE) की स्थापना वर्ष 1980 में की गई थी। इसका मुख्यालय कोस्टरिका में स्थित है।

कार्य एवं उद्देश्य
निरस्त्रीकरण, मध्यस्थता संकट समाधान, पर्यावरण संरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, मानवाधिकार शांति एवं शिक्षा के बारे में शोध करना।
——

अंतर्राष्ट्रीय महिला शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान


(INSTRAW) United nations International Research and Training of Woman- INSTRAW की स्थापना वर्ष 1976 में की गई। इसका मुख्यालय सेंट डियागो में स्थित है। इस संस्था का उद्देश्य महिलाओं के विकास और एकीकरण के लिए प्राधिकरण देना तथा शोध कार्य एवं सूचना संग्रहण तथा वितरण को प्रोत्साहित करना है।

व्यापार एवं विकास पर सं. रा. सम्मेलन (UNCTAD)

व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की शुरूआत 1964 में की गई। अंकटाड का मुख्यालय जेनेवा में स्थित है। United Nation Conference on Trade and Development(UNCTAD) के 144 सदस्य देश हैं।

उद्देश्य एवं कार्य
व्यापार एवं विकास नीतियों का निर्माण एवं क्रियान्वयन करना, अल्पविकसित एवं विकासशील देशों के तीव्र आर्थिक विकास हेतु।अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहित करना,।विभिन्न सरकारी तथा क्षेत्रीय आर्थिक समूहों की व्यापार और विकास।नीतियों में सामंजस्य लाना, व्यापार विकास हेतु संयुक्त राष्ट्र की अन्य संस्थाओं के मध्य समन्वय ।
—-

विश्व पर्यटन संगठन (WTO)

विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना।1925 ई. में की गई थी। World Tourism Organisation का मुख्यालय मैडिड (स्पेन) में है।

उद्देश्य एवं कार्य

पर्यटन के माध्यम से आर्थिक वृद्धि एवं रोजगार के अवसर प्रदान करना,।पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन के विरासत स्थलों को प्रोत्साहित।करना,।पर्यटन के माध्यम से विश्व के लोगों को निकट लाना,।वर्तमान में मारत का पर्यटन मंत्ालय देश में पर्यटन उद्योग एवं।गतिविधियों के विकास से संबोँधित अनेक कार्यक्रमों में विश्व पर्यटन संगठन से सहयोग प्राप्त कर रहा है।
———

रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW)


रासायनिक हथियार निषेध संगठन की स्थापना अप्रैल 1997 में की गई। OPCW का मुख्यालय हेग (नीदरलैंड) में है।

उद्देश्य
रासायन विज्ञान के शांतिपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करना, रासायनिक हथियारों के विकास, निर्माण, भंडारण तथा प्रयोग को रोकना।
———-

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (СТВТ)

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि नवंबर 1996 से क्रियाशील हुआ। इसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है। इसका उद्देश्य व्यापक परमाणु प्रतिबंध संधि के प्रावधानों का भूमंडलीय स्तर पर प्रमाणीकरण है। भारत CTBT को भेदभाव मूलक और अपूर्ण संधि मानता है और इस संधि से अलग हैं।

You may also like...