17वीं लोकसभा : रिपोर्ट कार्ड, 29 सांसद पूरे समय सदन में मौन रहे

17वीं लोकसभा का रिपोर्ट कार्ड 29 सांसद पूरे समय सदन में मौन रहे

सवाल पूछने में महाराष्ट्र, तो हाजिरी में हरियाणा के सांसद सबसे आगे अनिरुद्ध शममा नई दिल्ती 17वीं लोकसभा (2019 से 2024 ) का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इन पांच साल में 143 सांसद 729 प्राइवेट मेंबर बिल लाए, लेकिन इनमें से एक भी पारित नहीं हुआ। 25 सांसदों ने 500 से ज्यादा तो 113 नं 300 से ज्यादा सवाल पूछे। जबकि 29 सांसद ऐसे रहे, जिन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा। इनमें कंग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं। अखिलेश मार्च 2022 में इस्तीफा दे चुके हैं , जबकि शत्रुध्न अप्रैल 2022 में सदन पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के हरेक सांसद ने सबसे ज्यादा औसतन 370 सवाल पूछे। सबसे अधिक सवाल पूछने वाल 10 सांसदों में भी 7 महाराष्ट्र के हैं।

इसके बाद आंध्र प्रदेश के सांसदों ने औसतन 275 तो राजस्थान के सांसदों ने 273 सवाल पूछे। हाजिरी के मामले में हरियाणा सांसद सबसे ऊपर रहे। ऐसे टॉप-10 सांसदों में 4 यहीं से हैं। हमीरपुर सांसद 1261 चर्चा में मौजूद, महिलाओं में सुले ने 629 सवाल पूछे तीन सांसद- सिरसा की सुनीता दुग्गल, अजमेर के भागीरथ चौधरी और कांकेर के मोहन मांडवी की 100% हाजिरी रही। सांसदों की औसतन 79% उपस्थिति रही, जो 16वीं लोकसभा में 80% थी। सबसे ज्यादा 654 सवाल बालुरघाट (प. बंगाल ) के भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने पूछे। यदि पार्टीवार बात करें तो एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने सबसे ज्यादा 629 सवाल पूछे। जनहित के मुद्दे हों या बजट-बिल, इनमें सांसदों ने औसतन 45 बहसों में ही हिस्सा लिया। केरल व राजस्थान के सांसद बहसों में सबसे ज्यादा मौजूद रहे। हमीरपुर (यूपी) के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदिल ने 1261, जबकि अंडमान- निकोबार के कुलदीप शर्मा ने 834, विजनौर (यूपी) के मलूक नागर ने 606 बहसों में हिस्सेदारी की।

सेलेब्रिटी में किरण खेर ने पूछे 106 सवाल सन्नी देओल की सबसे कम 16% हाजिरी। सिर्फ 4 सवाल पूछे। किरण खेर ने 1o6 सवाल किए, 49% उपस्थिति। हेमा मालिनी ने भी 105 सवाल पूछे। सूफी गायक हंसराज हंस की 39% हाजिरी, 15 सवाल पूछे। नुसरत जहां की 22% तो मिमी चक्रवर्ती की 21% उपस्थिति। गौतम गंभीर ने 97 सवाल पूछे।

You may also like...