BEML और BHEL में अप्रेंटिसशिप के 1,876 पद, ITI से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में 530 सीटें
BHEL की तिरुचिरापल्ली यूनिट ने 530 अप्रेंटिसशिप सीटें निकाली हैं। इनमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
डिग्री और डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों के लिए 2022 से 2026 के बीच की योग्यता मान्य है। चयनित उम्मीदवारों को सब्सिडी वाला भोजन और हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी। आवेदन 12 सितंबर तक किया जा सकता है।
कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
अप्रेंटिसशिप सीटें स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 90 12300 रु.
टेक्नी. अप्रेंटिस 60 10900 रु.
ITI अप्रेंटिस 380 10560 रु. – 11040 रु.
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड में 1,346 सीटें
BEML ने अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में एक साल की अप्रेंटिसशिप के 1,346 पद निकाले हैं। आवेदन 8 सितंबर तक होंगे। इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, सामान्य ग्रेजुएशन और ITI उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए। अंतिम रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं। योग्यता रेगुलर और फुल टाइम होनी चाहिए। पार्ट टाइम, कॉरेसपॉन्डेन्स, डिस्टेंस और ऑनलाइन योग्यता मान्य नहीं है। पहले भी अप्रेंटिसशिप कर रहे उम्मीदवार भी पात्र नहीं हैं।
रक्षा मंत्रालय के अधीन BEML और BHEL,
तिरुचिरापल्ली में अप्रेंटिसशिप के 1,876 पद हैं। इसमें ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और सामान्य ग्रेजुएशन वाले आवेदन कर सकते हैं। दोनों भर्तियों में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। BEML में रिक्तियों के 1:5 अनुपात में उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। सही पाए गए उम्मीदवारों को जॉइनिंग ऑफर मिलेगा, बाकी को रिजर्व में रखा जाएगा। अंतिम चयन के लिए मेडिकल फिटनेस, पुलिस सत्यापन और अप्रेंटिसशिप अनुबंध जरूरी होगा। आवेदन के लिए कोई फीस भी नहीं है।
apprenticeshipindia.gov.in
nats.education.gov.in
आवेदन से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें
• 10वीं की मार्कशीट
• डिग्री/डिप्लोमा/ITI की मार्कशीट
• शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
• आधार कार्ड
• जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
• NATS/NAPS रजिस्ट्रेशन नं.
• बैंक पासबुक या कैंसिल चेक
• पासपोर्ट साइज फोटो
• हस्ताक्षर
■■□■■