फॉरेंसिक साइंस में करियर
फॉरेंसिक साइंस में करियर
लीक से अलग सोचने और चुनौतियों से निपटने की है क्षमता तो फॉरेंसिक साइंस में करियर बनाएं
फॉरेंसिक साइंस की फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल फॉरेंसिक साइंटिस्ट या फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट्स कहलाते हैं। फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके क्राइम स्पॉट पर मौजूद सबूतों की जांच करते हैं और अपराधियों को पकड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए वे क्राइम सीन, ब्लड सैंपल, डीएनए प्रोफाइलिंग आदि की जांच करते हैं।
प्रोफेशनल फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट
फॉरेंसिक साइंस का इस्तेमाल आपराधिक मामलों की जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है। फॉरेंसिक साइंस में केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स, जियॉलॉजी, साइकोलॉजी, सोशल साइंस, इंजीनियरिंग आदि फील्ड्स शामिल होते हैं। इस फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट या फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट्स कहलाते हैं। फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके क्राइम स्पॉट पर मौजूद सबूतों की जांच करते हैं और अपराधियों को पकड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए वे क्राइम सीन, ब्लड सैंपल, डीएनए प्रोफाइलिंग आदि की जांच करते हैं।

बारहवीं में साइंस विषय होना जरूरी
फॉरेंसिक साइंस में करियर बनाने के लिए बारहवीं में साइंस होनी जरूरी है। आप फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी या फॉरेंसिक साइंस एंड लॉ में एक वर्षीय डिप्लोमा कर सकते हैं। आप फॉरेंसिक साइंस 3 साल की बीएससी, 2 साल की एमएससी भी कर सकते हैं। इस फील्ड में स्पेशलाइजेशन और रिसर्च करने के इच्छुक हों तो फॉरेंसिक साइंस में पीएचडी और एमफिल भी कर सकते हैं।
साहस सबसे बड़ा गुण
एक फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट को जिज्ञासु होना चाहिए और साहसिक कार्यों में दिलचस्पी होनी चाहिए। इस फील्ड में हर कदम पर चुनौती है इसीलिए आपको दिमागी तौर पर मजबूत होना जरूर है। इसके साथ ही आपके अंदर मजबूत कम्युनिकेशन स्किल्स होना भी जरूरी है।
सरकारी और प्राइवेट जॉब्स की भरमार
एक फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट को कई तरह की टेस्ट रिपोर्ट लिखनी होती है इसीलिए आपकी राइटिंग स्किल्स भी अच्छी होनी चाहिए। फॉरेंसिक साइंस साइंटिस्ट को सबूतों की जांच करनी होती है इसीलिए आपको एकाग्रता और सतर्कता के साथ काम करना आना चाहिए।
इस फील्ड में सरकारी और प्राइवेट जॉब्स की भरमार है। फॉरेंसिक साइंस में डिग्री हासिल करने के बाद आपको पुलिस, लीगल सिस्टम, इन्वेस्टिगेटिव सर्विस जैसी जगहों पर जॉब मिल सकती है। वहीं, कोई प्राइवेट एजेंसी भी आपको बतौर फॉरेंसिक साइंटिस्ट्स जॉब ऑफर कर सकती है। अगर आप में योग्यता है तो आपको फॉरेंसिक साइंटिस्ट इंटेलिजेंस ब्यूरो और सीबीआई में भी नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप किसी फॉरेंसिक साइंस शिक्षण संस्थान में टीचर के रूप पढ़ा कर अच्छी सैलरी कमा सकते हैं।
योग्यता के आधार पर आपको शुरुआत में 20-50 हजार रुपए प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। समय के साथ अनुभव होने पर आप 6 से 8 लाख रुपए तक महीना कमा सकते हैं।
लीक से हटकर सोचना होगा
इस प्रोफेशन में आने के लिए युवाओं को लीक से हटकर योग्यताएं रखनी होती हैं। युवा ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल और विश्लेषणात्मक क्षमता होना जरूरी है। इस फील्ड में जाने के इच्छुक व्यक्ति को नार्मल लाइफ से हट कर सोचने वाला होना चाहिए। अच्छी तार्किक सोच रखने और हर पहलू पर बारीकी से विचार करने वाले और अलर्ट माइंड वाले इस करियर में आसानी से एडजस्ट हो सकते हैं। चुनौतियों से निपटना आना चाहिए। किसी-किसी केस को निपटाने के लिए कभी-कभी असफलता भी हाथ लगती है, तो ऐसे में धैर्य नहीं खोना चाहिए और उस केस को चुनौती के तौर पर लेना चाहिए। साथ ही दोस्तों और दुश्मनों की पहचान भी जरूरी है।
✍️ Ravindra Narwriya Career counselor, CEO : Full moon education.
■■□■■










+91-94068 22273 
