ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्स असेसमेंट 2025 रिपोर्ट जारी-भारत के बांस के जंगल दुनिया में नंबर-1
भारत के जंगल दुनिया में 9वें पायदान पर, बढ़ते वन क्षेत्र में हम दुनिया में तीसरे
ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्स असेसमेंट 2025 रिपोर्ट जारी

भारत के जंगल दुनिया में 9वें पायदान पर, बढ़ते वन क्षेत्र में हम दुनिया में तीसरे
दुनिया के वन वाले देशों में भारत 9वें स्थान पर है। बीते
एक दशक में वन क्षेत्र में सालाना बढ़ोतरी करने वाले देशों
में भारत तीसरे पायदान पर है। भारत में हर साल 1.91 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन की ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्स असेसमेंट 2025 रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं। वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन पर यह रिपोर्ट हर पांच साल में आती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का वनक्षेत्र 7.27 करोड़ हेक्टेयर है, जो वैश्विक वन क्षेत्र का करीब दो फीसदी है और यह भारत के 24 फीसदी हिस्से को कवर करता है। धरती पर कुल 4.14 अरब हेक्टेयर इलाके में जंगल है। यानी धरती की उपलब्ध जमीन का 32% हिस्सा वनों से ढंका है।
इनमें से आधे वन केवल पांच देशों- रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन के पास हैं।भारत इस सूची में नौवें स्थान पर होने के साथ वन क्षेत्र में दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में भी शामिल है।
एशिया में चीन व इंडोनेशिया के बाद भारत तीसरे पायदानपर है। रिपोर्ट कहती है कि एशिया एकमात्र महाद्वीप है, जहां1990 से 2025 के बीच वन क्षेत्र में निरंतर बढ़ोतरी हुईहै। 1990-2025 के दौरान एशिया में 16.2 लाख हेक्टेयरप्रति वर्ष की शुद्ध वन-वृद्धि (नेट गेन) दर्ज की है। इसबढ़ोतरी में भारत और चीन का सबसे बड़ा योगदान है,
इसके उलट अफ्रीका व दक्षिण अमेरिका जैसे क्षेत्रों में वनोंका तेजी से क्षय हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत
में पौधरोपण, सामुदायिक वनों और संरक्षण कार्यक्रमों केजरिए वन क्षेत्र बढ़ाने में अहम योगदान रहा है।
भारत के बांस के जंगल दुनिया में नंबर-1
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 33 देशों में बांस के जंगल हैं। दुनिया में कुल 3 करोड़ हेक्टेयर में बांस के जंगल हैं। इनमें से 2.12 करोड़ हेक्टेयर (70 फीसदी) केवल एशिया में हैं। इसमें भारत में 1.18 करोड़ हेक्टेयर और चीन में 85 लाख हेक्टेयर बांस के जंगल हैं। 1990 से 2025 के दौरान 35 वर्षों में दुनियाभर में बांस के जंगलों में 80 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। रबर के पेड़ उगाने में भारत 5 वें पायदान पर रबर के पेड़ दुनिया के 20 देशों में मिलते हैं और दुनिया में कुल 1 करोड़ हेक्टेयर में रबर के वन हैं। बीते 35 वर्षों में करीब 10 लाख हेक्टेयर रबर के वन बढ़े हैं। थाईलैंड दुनिया में सबसे बड़ा रबर उत्पादक देश है।
भारत में हर साल 1.91लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ रहा है।
भारत का वनक्षेत्र 7.27 करोड़ हेक्टेयर है, जो वैश्विक वन क्षेत्र का करीब दो फीसदी है
धरती पर कुल 4.14 अरब हेक्टेयर इलाके में जंगल है। यानी धरती की उपलब्ध जमीन का 32% हिस्सा वनों से ढंका है।
भारत के बांस के जंगल दुनिया में नंबर-1














+91-94068 22273 
