MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा ,मोबाइल या कोई भी सामान जमा करेंगे तो टोकन दिया जाएगा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रविवार को होने जा रही वन व राज्य  सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की चेकिंग पहली बार केबिन में होगी। महिला अभ्यर्थियों के लिएमहिला स्टाफ तैनात रहेगा। पहली बार एचएचएमडी(हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर) चेकिंग होगी। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग विशेष केबिन में होगी। इसके जरिये पास मौजूद कोई भी स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, मोबाइल या कोई भी नकल सामग्री पकड़ में आ जाएगी। खास बात यह है कि ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को यह मौका मिलेगा कि वे यह चुनाव कर सके कि उनकी चेकिंग महिला स्टाफ करे या पुरुष।

• वीक्षक हाथ में पकड़े जाने वाले इस उपकरण के जरिये उम्मीदवार की चेकिंग करेंगे।
• इस दौरान अगर उम्मीदवार कोई भी डिजिटल वस्तु छिपाकर लाया होगा तो बीप बजेगी।
• प्रति अभ्यर्थी मुश्किल से 5 से 8 सेकंड का समय लगेगा।

• सुबह 8.30 तक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार तक पहुंचना होगा।

• प्रवेश द्वार पर लगी सूची (इसमें लिखा होगा कि क्या चीजें प्रतिबंधित हैं) पढ़ना होगी।

• फिर एक काउंटर रहेगा, जहाँ परीक्षार्थी मोबाइल व अन्य वस्तुएं जमा कर टोकन ले सकेंगे।

• ई-प्रवेश पत्र की स्क्रीनिंग मशीन के जरिये होगी।
• आई.एस. बायोमेट्रिक आर्थेक्नेशन-फेस रिकॉग्निशन की प्रक्रिया होगी।

डेढ़ घंटा पहले नहीं पहुंचे तो एंट्री नहीं

पूरे प्रदेश में 355 केंद्र है


निगेटिव मार्किंग सबसे बड़ा बदलाव है। एक भी गलती से सीध मैरिट पर असर पड़ेगा। इसलिए जिन सवालों के जवाब बिल्कुल नहीं आते, उन्हें छोड़ भी सकते हैं। इस बार प्रतिस्पर्धा इसलिए भी ज्यादा रहेगी, क्योंकि पद कम और अभ्यर्थियों की संख्या पिछले साल से कुछ ज्यादा है।

■■■■■

You may also like...