UGC NET : रिसर्च फेलो, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी के लिए परीक्षा
डॉक्टरेट प्रवेश परीक्षा , जूनियर रिसर्च फेलो, असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी के लिए परीक्षा
यूजीसी-नेट: 87 विषयों में परीक्षा, स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री नए विषय; 20 मई तक करें आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा 87 विषयों में होगी। इनमें इस बार स्टैटिस्टिक्स और फॉरेस्ट्री जैसे विषय भी शामिल किए गए हैं। यह परीक्षा देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की पात्रता हासिल करने के साथ-साथ पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोयित की जाती है। हलांकि, कुछ विश्व विद्यालय पीएचडी में प्रवेश के लिए अपने स्तर पर अलग से एंट्रेंस परीक्षा भी कराते हैं।

यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 20 मई तक चलेगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1150 रु., जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 600 रु. अन्य के लिए 325 रु. है।
नए विषय जुड़ने से रिसर्च व पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे
स्टैटिस्टिक्स विषय से डेटा एनालिसिस, रिसर्च और गणित में करियर बनाने वालों को फायदा होगा। फॉरेस्ट्री से पर्यावरण, वन प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में पढ़ाई और शोध कर सकेंगे। वहीं, पेपर-1 में सामान्य योग्यता और पेपर-2 में चुने हुए विषय से सवाल पूछे जाते हैं ।
मास्टर्स में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 50% है। मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, 4 वर्षीय बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं ।
22 से 30 जून तक परीक्षा,
जानिए शेड्यूल
20 मई तक आवेदन
24 मई तक करेक्शन
10 जून सिटी इंटिमेशन स्लिप
15 जून एडमिट कार्ड
22-30 जून तक परीक्षा
असिस्टेंट प्रोफेसर-PhD के लिए आयु सीमा नहीं
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अधिकतम
आयु 30 वर्ष निर्धारित है, जिसमें आरक्षित वर्ग को 5 वर्ष की छूटnमिलती है। एलएलएम पूरा करने वालों को भी आयु में छूट दी जाती है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है ।
■■■■













+91-94068 22273 
