MPPSC: मई के अंत तक रिजल्ट व चयन सूची नहीं आई तो अगले छह माह का शेड्यूल गड़बड़ाएगा

MPPSC : मेडिकल ऑफिसर की चयन सूची से राहत लेकिन 10 से ज्यादा परीक्षाओं का भविष्य अधर में

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की कई बड़ी परीक्षाओं के रिजल्ट या चयन सूची अटकने से पूरा शेड्यूल गड़बड़ाने की स्थिति बन गई है। मार्च-अप्रैल तक पटरी पर चल रहा कैलेंडर अब गड़बड़ा रहा है। अगर मई के अंत तक रुके हुए रिजल्ट नहीं आए, इंटरव्यू का शेड्यूल जारी नहीं हुआ और रुकी हुई चयन सूचियां घोषित नहीं हुई तो 2026 का पूरा शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा।

हालांकि, पीएससी ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती की चयन सूची जारी कर दी। उसे पिछले सप्ताह ही कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब भी कई अहम परीक्षाओं के रिजल्ट व चयन सूची अटकी हुई है।

चयन सूचियां जो अटक गईं असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के जूलॉजी विषय के इंटरव्यू हो चुके हैं, लेकिन चयन सूची अटकी हुई है। भूगोल के इंटरव्यू भी खत्म हो गए हैं, चयन सूची कब आएगी तय नहीं है।

• सेट सेट 31 विषयों के लिए आयोजित इस परीक्षा का एक भी विषय का रिजल्ट नहीं आया है। 11 विषयों की तो फाइनल आंसर की तक नहीं आई है। जबकि सवा दो माह से ज्यादा.बीत चुका है। इनमें से 20 विषय ऐसे हैं, जिनके अभ्यर्थियों को क्वालिफाई होने पर.असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 मेंNशामिल होने का मौका मिलेगा। 1 लाख से.ज्यादा अभ्यर्थी इंतजार में है।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा -2025 : गत वर्ष होना थी, अब भी सस्पेंस

पीएससी की एक मुश्किल राज्य सेवा परीक्षा- 2025 ने भी बढ़ा रखी है। पिछले साल 9 से 14 जून तक परीक्षा होना थी, लेकिन नहीं हो पाई। कोर्ट के निर्देश के कारण रोक लगा दी गई थी। उसके बाद से अब तक कई बार कोर्ट में सुनवाई की तारीख लगी, लेकिन केस लिस्ट में नहीं आया । 15 मई को फिर सुनवाई होनी है। इस बार भी सुनवाई होगी या नहीं, सस्पेंस है। पूरी प्रक्रिया 11 माह लेट हो चुकी है।

असर: कई इंटरव्यू जो वेटिंग में ही

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा – 2024 के लगभग 15 विषयों जिनमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, कॉमर्स, हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्स सहित अन्य प्रमुख सब्जेक्ट शामिल हैं। इनके इंटरव्यू के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। वैसे यह इस साल जुलाई से पहले पूरे होकर चयन सूची भी आ जाना चाहिए। अब हालात यह बन रहे हैं कि 31 दिसंबर तक भी इंटरव्यू हो पाएंगे या नहीं। इनमें 1750 से ज्यादा पद हैं।

17 को असि. रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा

वहीं 25 मई से पीएससी के परिवहन उपनिरीक्षक के पदों के इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। कुल 35 पदों के लिए 27 मई तक इंटरव्यू चलने की संभावना है। इसके तुरंत बाद 28 मई से हेल्थ इंश्योरेंस ऑफिसर व असिस्टेंट सर्जन डॉक्टर के 55 रिक्त पदों के लिए इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे। अधिसूचना के 16 माह बाद इन इंटरव्यू की बारी आई है।
■■■■■

You may also like...