भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी बनने के लिए
यूपीएससी ने जारी किया एनडीए, एनए और सीडीएस-1 का रिजल्ट, अब एसएसबी इंटरव्यू से सिलेक्शन
पांच दिन में देने होंगे 15 से अधिक टेस्ट,
यूपीएससी ने एनडीए, एनए और सीडीएस – I की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अब सफल उम्मीदवारों के सामने अगला चरण सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू है। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी बनने के लिए यह चयन प्रक्रिया अनिवार्य मानी जाती है।
SSB को देश की सबसे कठिन चयन प्रक्रियाओं में गिना जाता है, क्योंकि इसमें केवल लिखित ज्ञान नहीं बल्कि उम्मीदवार के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और सैन्य सेवाओं के लिए उसकी उपयुक्तता का आकलन किया जाता है। करीब 5 दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट, साइको लॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू और फाइनल कॉन्फ्रेंस में 15 से अधिक टेस्ट हैं।
ये हैं इंटरव्यू के पांच दिनों में होने वाले सभी जरूरी टेस्ट….
यह पहला पड़ाव है। इसमें असफल होने वाले उम्मीदवारों को पहले ही दिन वापस भेज देते है।
ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग:
इसमें मौखिक और गैर-मौखिक रीजनिंग के सवाल पूछे जाते हैं, जिनसे सोचने-समझने, तेजी से निर्णय लेने और समस्या हल करने की क्षमता परखी जाती है।
पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट:
इसमें कुछ सेकंड के लिए धुंधली तस्वीर दिखाई जाती है। उम्मीदवार को उस पर कहानी लिखकर सुनानी होती है और फिर समूह चर्चा में हिस्सा लेना होता है। दूसरे से लेकर चौथे दिन तक ये होता है।
मनोवैज्ञानिक परीक्षण
इन टेस्ट के जरिए उम्मीदवार की सोच, व्यवहार और मानसिक क्षमता को परखा जाता है।
थीमैटिक एपर्सेप्शन टेस्ट
इसमें कुछ तस्वीरें दिखाई जाती हैं, जिन पर उम्मीदवार को कहानी बनानी होती है।
वर्ड एसोसिएशन टेस्ट
इसमें एक-एक शब्द दिखाए जाते हैं। उस शब्द से जुड़ा पहला विचार तुरंत लिखना होता है।
सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट
इसमें रोजमर्रा की परिस्थितियां दी जाती हैं और पूछा जाता है कि आप उस स्थिति में क्या करेंगे।
सेल्फ डिस्क्रिप्शन टेस्ट
इसमें अपने बारे में लिखते हैं, जिससे उसकी सोच और आत्म-समझ का पता चलता है।
पांचवां दिन
ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर टास्क
इस चरण में उम्मीदवार की टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को परखा जाता है।
ग्रुप डिस्कशन
मौजूदा विषय पर समूह में चर्चा करनी होती है।
• ग्रुप प्लानिंग एक्सरसाइज- समूह के साथ मिलकर दी गई समस्या का समाधान निकालना होता है।
• ग्रुप ऑब्स्टेकल रेस- उसमें बनाई गई टीम के साथ मिलकर शारीरिक बाधाओं को पार करना होता है।
• अन्य टास्क- इसमें कमांड टास्क और लेक्चररेट जैसे कार्यहोते हैं, जिनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और बोलने के तरीके को देखा जाता है।
पहले वरिष्ठ अधिकारी के साथ आमने-सामने पर्सनल इंटरव्यू होता है। इसके बाद SSB पैनल के सभी अधिकारी उम्मीदवार से आखिरी बातचीत करते हैं। फिर परिणाम घोषित किए जाते हैं और सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाता है।
मेडिकल और मेरिट लिस्ट
• मेडिकल टेस्ट चयनित उम्मीदवारों का सैन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य और फिटनेस टेस्ट होता है, ताकि यह जांचा जा सके कि वे सेना के मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
• मेरिट लिस्ट
लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इसमें चयन होने वाले उम्मीदवार NDA या INA में प्रशिक्षण के लिए भेजे जाते हैं। ■■■■