राज्य सेवा प्री-परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित
by
Exam Guider
·
May 23, 2026
एक माह से भी कम समय में दिया रिजल्ट
राज्य सेवा प्री-परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित ; 3775 अभ्यर्थी देंगे मेंस, सितंबर में होगी
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने 26 अप्रैल को हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए 1 लाख 35 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
155 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पीएससी ने 24 घंटे में जारी कर दी थी। पीएससी ने मुख्य भाग यानी 87 फीसदी हिस्से में शामिल 140 पदों के लिए 3044 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया है। 13 फीसदी हिस्से यानी प्रावधिक भाग में शामिल 16 पदों के लिए 731 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। इस तरह 3775 अभ्यर्थियों का चयन सितंबर में होने वाली मेंस (मुख्य परीक्षा) के लिए किया गया है। पीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट एक माह से भी कम समय में जारी कर दिया है। अब 7 से 12 सितंबर के बीच मेंस होगी।
किस कैटेगरी में हैं कितने पद
41 जनरल , 42 ओबीसी ,20 एससी ,20 ईडब्ल्यूएस , 33 एसटी
अब 2025 से पहले 2026 की चयन सूची संभव
एमपी पीएससी की राज्य सेवा परीक्षा-2026 में पद बढ़ने की संभावना अब पूरी तरह खत्म हो गई है। अभ्यर्थियों ने कम से कम 400 पदों की मांग रखी थी। इस बात की संभावना भी लगभग पक्की हो गई है कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 से पहले इस परीक्षा की चयन सूची जारी हो जाएगी, क्योंकि 2025 की मेंस अभी कोर्ट में उलझी है।
■■■■