स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना-मुफ्त कोचिंग से जेईई-नीट की तैयारी
स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना
मुफ्त कोचिंग से जेईई-नीट की तैयारी का सुनहरा मौका
अगर आप मप्र के किसी सरकारी स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थी हैं और इंजीनियर या डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, तो स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना आपके लिए बेहतरीन अवसर है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को जेईई, नीट सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग, छात्रावास, भोजन और पढ़ाई से जुड़ी सुविधाएं दी जाती हैं। चयन के लिए सुपर-100 प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है।
यह सुविधा वर्तमान में भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल और इंदौर के मल्हार आश्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित है। दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल ही योजना के नोडल ऑफिसर हैं।
ऐसे करें आवेदन
योजना के लिए सीधे आवेदन नहीं किए जाते। मप्र राज्य ओपन स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इसकी सूचना स्कूल शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जारी करते हैं। विद्यार्थी अपने विद्यालय से आवेदन की जानकारी ले सकते हैं।

योजना का लाभ
योजना में सिलेक्शन होने पर कोचिंग फीस, छात्रावास, भोजन और अध्ययन सामग्री सहित पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की तैयारी का अवसर मिलता है।
कैसे उठाएं लाभ
• कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
सुपर-100 प्रवेश परीक्षा की तैयारी करें।
• प्रवेश परीक्षा की सूचना पर समय रहते आवेदन करें।
• जरूरी दस्तावेज विद्यालय में समय पर जमा करें।
• चयन के बाद नियमित अध्ययन करें। कोचिंग में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
• अधिक जानकारी के लिए अपने विद्यालय के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, या स्कूल शिक्षा विभाग से सीधे संपर्क करें।
■■□■■










+91-94068 22273 
