एमपी पीएससी : 2027 में पिछले 10 सालों की सर्वाधिक वैकेंसी
एमपी पीएससी : 2027 में पिछले 10 सालों की सर्वाधिक वैकेंसी
मप्र लोकसेवा आयोग (एमपी पीएससी) द्वारा 2027 में आयोजित परीक्षाओं में 15 से ज्यादा परीक्षाएं ऐसी हैं, जो लगातार दूसरे, तीसरे या फिर तीन साल में दूसरी बार होने जा रही हैं। परीक्षाओं की संख्या के लिहाज से 2027 सर्वाधिक परीक्षाओं वाला साल बन सकता है।
अभी जिन 25 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हुआ है, उनमें मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल एक्सपर्ट और डेंटल सर्जन सहित 7 से 8 अन्य परीक्षाएं भी जुड़ने की संभावना है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। यही वजह है कि अभी पीएससी ने अपने शेड्यूल में नवंबर और दिसंबर 2027 में कोई परीक्षा नहीं रखी है। बताते हैं कि 2027 को युवा वर्ष घोषित किए जाने के कारण राज्य सरकार की तैयारी न केवल पिछले दस सालों में इस बार सर्वाधिक परीक्षाएं करवाने की है, बल्कि पदों की संख्या के लिहाज से भी 2027 सबसे आगे रहने वाला है।

स्टेट सर्विस, फॉरेस्ट और इंजीनियरिंग हर साल होती थी, अब अन्य परीक्षाएं भी : एमपी पीएससी सामान्य तौर पर स्टेट सर्विस, फॉरेस्ट सर्विस और स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम ही हर साल करवाता है। उसमें भी 2023 में स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम नहीं हुई थी, लेकिन अब पिछले तीन सालों में लगातार कई परीक्षाएं ऐसी जुड़ी हैं, जो तीन साल में तीन बार या दो साल में दूसरी बार होने जा रही हैं। इनमें ऐसी कुछ एग्जाम हैं, जो तीन साल में दूसरी या चौथी बार होगी।
ये परीक्षाएं अब लगातार हो रहीं
• सहायक कुलसचिव परीक्षा लगातार दूसरे साल।
• एडीपीओ भर्ती परीक्षा लगातार दूसरे साल।
• असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा तीन साल में चौथी बार।
• असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा दो साल में लगातार दूसरी बार।
• वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा (वही विषय) लगातार दूसरे साल।
• फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा लगातार दूसरे साल।
• खनि निरीक्षक भर्ती परीक्षा लगातार दूसरे साल।
• वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा लगातार दूसरे साल।
• कराधान सहायक भर्ती परीक्षा लगातार दूसरे साल।
• उप संचालक प्राचार्य वर्ग – 2 भर्ती परीक्षा लगातार दूसरे साल।
• लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा तीन साल में दूसरी बार।
• स्पोर्ट्स ऑफिसर भर्ती परीक्षा तीन साल में दूसरी बार होगी।
पिछली परीक्षाओं में औसत 15% पद खाली, नई वैकेंसी में यह भी जुड़कर आएंगे









+91-94068 22273 
