पैटर्न बदला, लेकिन पुराने तरीके से हो रही छमाही परीक्षा

पैटर्न बदला, लेकिन पुराने तरीके से हो रही छमाही परीक्षा

अब विकल्प केवल 3 नंबर के छोटे और 4 नंबर के बड़े सवालों में ही मिलेंगे

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र इन दिनों छमाही (अर्धवार्षिक) परीक्षा के पेपर देखकर उलझन में हैं। दरअसल, ज्यादातर सरकारी स्कूलों में पुराने पैटर्न पर ही पेपर तैयार करवा लिए गए हैं। इनमें 2 नंबर के सवालों में भी ‘अथवा’ (ऑप्शन) दिए जा रहे हैं। इसके उलट, निजी स्कूलों ने बोर्ड के नए पैटर्न के हिसाब से छमाही परीक्षाएं करवाईं, जिनका रिजल्ट भी जारी हो चुका है।

संचालनालय (डीपीआई) के माध्यम से राज्य ओपन बोर्ड द्वारा तैयार करवाए गए हैं। इससे पहले डीपीआई ने 24 सितंबर को पत्र में स्पष्ट किया था कि पेपर माशिमं की अंक योजना और शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ही तैयार होंगे, लेकिन विभाग की देरी के चलते नया पैटर्न लागू नहीं सका। 18 नवंबर को 11वीं-12वीं के पेपर पुराने पैटर्न पर आए थे। इसके बाद सोमवार को हुए 9वीं के अंग्रेजी, 10वीं के गणित, 11वीं के रसायनशास्त्र, इतिहास, लेखाशास्त्र और 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में भी पुराना प्रारूप ही पूछा गया।

सत्र 2026-27 के नए ब्लूप्रिंट के तहत मुख्य विषयों में 2 नंबर वाले बहुत छोटे सवालों से ‘अथवा’ का विकल्प खत्म कर दिया गया है। पहले करीब 12 सवालों में छात्रों को यह सुविधा मिलती थी। अब विकल्प केवल 3 नंबर के छोटे और 4 नंबर के बड़े सवालों में ही मिलेंगे। इसके अलावा एनएसक्यूएफ विषयों में 5 और 7 नंबर के सवालों में विकल्प की सुविधा शुरू की गई है। सरकारी स्कूलों में छमाही परीक्षाएं 1 दिसंबर तक चलेंगी।

पैटर्न के इस अंतर ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। दसवीं की छात्रा खुशी कौशल का कहना है कि छमाही परीक्षा के पेपर देखकर समझ नहीं आ रहा कि नया नियम इस साल लागू होगा भी नहीं। इस पर शिक्षक मोहित गांधी का कहना है कि यदि छमाही परीक्षा पुराने पैटर्न पर और अंतिम परीक्षा नए ब्लूप्रिंट पर होगी तो छात्र फरवरी से पहले सख्त 2-अंकों वाले प्रारूप के अनुसार प्रैक्टिस करने का मौका खो देंगे। छात्रों को नए ब्लूप्रिंट के अनुसार ही अपनी तैयारी जारी रखना चाहिए। वहीं, प्राचार्य देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि छात्रों को बोर्ड के नए ब्लूप्रिंट के आधार पर ही तैयारी करवाई जा रही है।
■■□■■

You may also like...