इंटीरियर डिजाइन एक रोमांचक फील्ड है जिसमें क्रिएटिविटी, टेक्निकल नॉलेज और बिजनेस स्किल्स को जोड़ा जाता है। जिन छात्रों ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की है और उन्हें आसपास के स्पेस को सुंदर बनाना अच्छा लगता है तो उनके लिए इंटीरियर डिजाइन में करियर के कई अवसर हैं। इंटीरियर डिजाइन में इंटीरियर स्पेस को प्लान, डिजाइन और डेकोरेट किया जाता है जिससे स्पेस सुंदर होने के साथ-साथ फंक्शनल भी हो जाता है। इसके लिए आपके पास छोटी से छोटी डिटेल की नजर होनी चाहिए। साथ ही स्पेटियल अरेंजमेंट, मटेरियल, कलर स्कीम्स और फर्निशिंग की समझ होनी चाहिए। इंटीरियर डिजाइनर आवासीय घरों और कार्यालयों से लेकर होटल, रेस्तरां और रिटेल स्पेस सहित अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। इसके लिए वे आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स के साथ कोलेबोरेशन करते हैं।
इस क्षेत्र में पढ़ाई के अवसर
जिन स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा पास की है, उनके पास कई अवसर हैं। इसमें डिप्लोमा, यूजी और पीजी प्रोग्राम्स के विकल्प हैं। इन प्रोग्राम्स की मदद से आप डिजाइन प्रिंसिपल्स, स्पेस प्लानिंग, कैड सॉफ्टवेयर, लाइटिंग, मटेरियल्स और सस्टेनेबल डिजाइन के बारे में सीख सकते हैं। डिप्लोमा कोर्सेज एक से दो साल के होते हैं, इसमें इंटीरियर डिजाइन की फंडामेंटल नॉलेज और स्किल्स सिखाई जाती है। जो स्टूडेंट्स जल्दी वर्कफोर्स में जाना चाहते हैं या आगे पढ़ाई करना चाहते हैं वे डिप्लोमा कोर्सेज कर सकते हैं। वहीं इंटीरियर डिजाइन में बीडेस और बीएससी का विकल्प है। यह प्रोग्राम 3-4 साल का होता है। इसमें डिजाइन, टेक्निकल ड्रॉइंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट को गहराई से समझाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रैक्टिकल इंटर्नशिप भी कराई जाती है। जो छात्र इस विषय में एक्सपर्टजी हासिल करना चाहते हैं वे इंटीरियर डिजाइन में एमडेस और एमएससी कर सकते हैं। इस दो साल के कोर्स में इस विषय की एडवांस्ड नॉलेज मिलती है साथ ही इसमें रिसर्च के अवसर भी मिलते हैं।
ये मुख्य संस्थान कराते हैं कोर्स
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी), अहमदाबाद
एनआईडी भारत के सबसे प्रतिष्ठित डिजाइन स्कूल्स में से एक है। यहां इंटीरियर डिजाइन में यूजी और पीजी कोर्सेज उपलब्ध हैं।
सृष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु
यहां इनोवेटिव अप्रोच पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही स्पेटियल डिजाइन में स्पेशलाइज्ड कोर्सेज कराए जाते हैं।
पर्ल एकेडमी, दिल्ली, मुंबई, जयपुर
पर्ल एकेडमी इंटीरियर डिजाइन में कई तरह के कार्यक्रम पेश करती है, जो छात्रों को उद्योग का अनुभव और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है।
सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई
यह देश के सबसे पुराने कला संस्थानों में से एक है। यहां इंटीरियर डेकोरेशन में स्पेशलाइजेशन के साथ फाइन आर्ट्स में यूजी कोर्स कराया जाता है।
सीईपीटी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
यहां इंटीरियर डिजाइन में यूजी कोर्स कराया जाता है। यहां इस विषय की थ्योरी और प्रैक्टिकल नॉलेज पर फोकस किया जाता है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट)
देश में निफ्ट के कई कैंपस हैं। यहां डिजाइन में स्पेशलाइज्ड कोर्सेज कराए जाते हैं। यहां क्रिएटिविटी के साथ टेक्निकल स्किल्स भी सिखाई जाती है।
इस फील्ड में ये हैं जॉब रोल्स – इस विषय में करियर के विभिन्न अवसर हैं।
रेजिडेंशियल इंटीरियर डिजाइनर
ये डिजाइनर्स घरों और अपार्टमेंट जैसी निजी रहने की जगहों को डिजाइन और सजाने पर फोकस करते हैं। वे घर के ओनर्स के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि वे उनकी व्यक्तिगत शैली और जरूरतों को दर्शा सकें।
कमर्शियल इंटीरियर डिजाइनर
ये डिजाइनर्स बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे बिल्डिंग्स, रिटेल स्टोर्स, रेस्तरां, होटल्स आदि। ये यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने और ब्रांड की पहचान को बेहतर करने पर फोकस करते हैं।
एग्जीबिशन डिजाइनर
ये संग्रहालयों, गैलरी, ट्रेड शो और पब्लिक स्पेस में एग्जीबिशन को डिजाइन और ऑर्गेनाइज करने पर काम करते हैं। उनका उद्देश्य यह होता है ताकि आर्टवर्क और प्रोजेक्ट की मदद से मैसेज ऑडियंस तक पहुंच सके।
सेट डिजाइनर
सेट डिजाइनर मनोरंजन उद्योग में काम करते हैं। वे फिल्म्स, टेलीविजन, थिएटर और अन्य प्रदर्शन कलाओं के लिए सेट डिजाइन करते हैं। वे स्टोरीटेलिंग बढ़ाने के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स सहित अन्य क्रू मेंबर्स के साथ काम करते हैं।
You may contact for more information about career opportunities.
Ravindra Narwriya, career counsellor , whatsapp- 9406822273