क्या आप जानते हैं ?

क्या आप जानते हैं ?

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका से भी पुराना है।

इंग्लैंड के ऑँक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना का पहला स्पष्ट प्रमाण 1096 में मिलता है। वहीं अमेरिका की खोज 1492 में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना 1776 में हुई, जब 13 अमेरिकी उपनिवेशों ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की। इसका मत्लब है कि अमेरिका की राजनीतिक और राष्ट्रीय पहचान बनने से सदियों पहले ही ऑक्सफोर्ड एक स्थापित और सम्मानित विश्वविद्यालय था। 18वींऔर 19वीं सदी में यूरोप की औद्योगिक क्रॉंति में इस विश्वविद्यालय का काफी योगदान था। 50 से अधिक ऑक्सफोर्ड छात्रों और शिक्षकों को अब तक नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
■■

अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध में बसाया था नकली शहर

1941 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरन जापान ने पर्ल हार्वर पर हमला कर अमेरिका को जोरदार झटका दिया था। 1942 में जापानी पनडुब्बियां सैन फ्रैंसिस्को और सांत बारबरा के पास देखी गई। वेस्टकोस्ट जहां ‘बोईंग’ और ‘लॉकहीड’ जैसी फैक्ट्रियां थीं- उन पर हमले का डर था। वहां युद्धक विमान बनाए जा रहे थे। तब अमेरिका ने हॉलीवुड के सेट डिजाइनर्स को बुलाकर सिएटल में 26 एकड़ में एक पूरा फर्जी शहर बसाया था। इसे ‘बोईंग वंडरलैंड’ कहा गया।10 लाख डॉलर तब के समय में इस फर्जी शहर को बसाने में अमेरिका ने खर्च किए थे।
■■

क्या आप जानते है अब्राहम लिंकनके पास था शराब बेचने का लाइसेंस

अमेरिकी राष्ट्पति अब्राहम लिंकन- जिन्हें मानवाधिकार और लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में जाना जाता है- को शराब बेचने का लइसेंस मिल् था। हलांकि यह बात उनके राजनीति में आने के पहले की है। 1833 में लिंकन इलिनॉय राज्य के न्यू सेलम में रह रहे थे। उस सम्य वे छोटे-मोटे कामों से जीवन चला रहे थे। उस समय लिंकन ने दोस्त विलियम एफ. बेरी के साथ मिलकर ‘बेरी एंडलिंकन नाम से दुकान खोली थी, जिसमें शराब सहित खाने-पीने की दूसरी वस्तुएं मिलिती थीं।
डॉलर में शराब बेचने का यह लाइ़सेंस विलियम बेरी के नाम पर लिया गया था।
■■

क्या आप जानते हैं तितलियां पैरों से चखती हैं अपने भोजन का स्वाद

तितलियों के पैरों में ‘टेस्ट रिसेप्टस होते हैं। इन्हें वैज्ञानिक भाषा में केमोरेसेप्टस कहते हैं। जैसे ही तितली किसी पते या फूल पर पैर रखती है, ये रिसेप्टर्स उसकी रासायनिक संरचना का विश्लेषण कर लेते हैं। इसके बाद दिमाग को सिग्नल भेजते हैं कि वह पत्ती या फूल खाने लायक है या नहीं। तितलियों के लिए यह गुण बेहद जरूरी है। दरअसल तितलियों की ज्यादातर प्रजातियां सिर्फ कुछ पौधों पर ही अंडे देती हैं। क्योंकि उनके लार्वा सिर्फ उन्हीं फूलों पर पनपते हैं ।
20 से 500 टेस्ट रिसेप्टर्स तितली के पैर में हो सकते हैं। यह संख्या अलग-अलग प्रजाति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
■■

भारत-पाकिस्तानके बीच 76 साल में 6 संघर्ष विराम

●पहला सीजफायर-27 जुलाई 1949

1947-48 का पहला कश्मीर युद्ध

भारत और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुखों ने अमेरिका की निगरानी में यह समझौता किया। जिसमें जम्मू और कश्मीर में एक सीजफायर लाइन बनाई गई। इस लाइन की निगरानी के लिए यूनाइटेड नेशन मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप इन इंडिया एंड पाकिस्तान बनाया गया।

●●दूसरा सीजफायर-23 सितंबर 1965
1965 का भारत-पारकिस्तान युद्ध

सोवियत संघ और अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई। जनवरी 1966 में ताशकंद में भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्ती और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने इस समझौते पर साइन किए।

●●●तीसरा सीजफायर- 17 दिसंबर 1971

1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध

युद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसमें 1949 की सीजफायर लाइन को लाइन ऑफ कंट्रोल के रूप में दोबारा हाइलाइट किया गया। दोनों देशों ने इसे मानने का वचन दिया।

●●●●चौथा सीजफायर- 25 नवंबर 2003

1999 का कारगिल युद्ध के बाद सीमा पर गोलीबारी

दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पूर्ण युद्धविराम पर सहमति जताई। यह समझौता आपसी विश्वास पर आधारित था और इसकी निगरानी के लिए कोई तीसरी पार्टी नहीं थी।

●●●●●पांचवां सीजफायर, 25 फरखरी 2021

2003 के समझौते का उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्रवआपरेशन्स ने संयुक्त बयान जारी किया और 2003 के सीजफायर समझौते को मानने के लिए दोबारा राजी हुए,जिससे नियंत्रण रेखा पर शांति बहाल हो सके।

●●●●●●छठा सीजफायर- 10 मई 2025 पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक संघर्ष

22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने हमला किया और 26 लोगों को मारा। इसके बाद 6 मई की रात भारत ने Pok और पाकिस्तान की 8 जगहों पर मिसाइल अटैक किया। अमेरिका की मध्यस्थता केि बाद दोनों देश संघर्ष विराम के लिए तैयार हुए।

■■

You may also like...