MPPSC :राज्य सेवा परीक्षा 2026 : इस बार 1 लाख 33 हजार आवेदन आए, इस बार नेगेटिव मार्किंग भी.
MPPSC 2026: New Marking scheme / नेगेटिव मार्किंग
राज्य सेवा परीक्षा 2026 : इस बार 1 लाख 33 हजार आवेदन आए
NEW Syllabus: MPPSC 2026: NEW syllabus
26 अप्रैल को होगी परीक्षा, हर पद पर मौजूद हैं 860 दावेदार , 2024 में 110 पदों के लिए ही थे 1 लाख 83 हजार आवेदन,, इस बार पद 45 ज्यादा, लेकिन आवेदन 50 हजार कम। एमपी पीएससी की राज्य सेवा परीक्षा -2026 के 155 पदों के लिए इस बार 1 लाख 33 हजार आवेदन आए हैं।
यह संख्या 2024 में महज 110 पदों के लिए आए 1 लाख 83 आवेदनों से 50 हजार कम है। जबकि पद उसकी तुलना में 45 ज्यादा हैं। पीएससी ने अभ्यर्थियों को 10 फरवरी तक का समय दिया था। अब पद घट रहे, इसलिए भी आवेदन कम, औसत 40% परीक्षा देने ही नहीं पहुंच रहे दरअसल, पीएससी की राज्य सेवा व स्टेट इंजीनियरिंग जैसी सबसे बड़ी परीक्षाओं में पद लगातार घट रहे हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार तीसरे साल 200 से भी कम पद दिए गए हैं। 2024 में 110 तो 2025 में 158 पद थे। इस बार सिर्फ 155 पद हैं। दरअसल, 2019 के बाद यानी 7 साल में सिर्फ एक 300 से अधिक पद दिए गए। सिर्फ 2022 में 457 पद राज्य सेवा परीक्षा में दिए गए थे। उसके बाद व पहले के हालात अच्छे नहीं हैं।
2019 की बात करें तो 571 पद थे। 2022 में 457 पद थे, लेकिन बाकी पांच साल संख्या काफी कम रही। 2020 में 260, 2021 में 290, 2023 में 229 ही पद दिए गए थे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी घट रही है। औसत 40 फीसदी तो एग्जाम देने ही नहीं पहुंच रहे। आवेदन लेट फीस के साथ जमा होंगे। यह वजह: ज्यादातर परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थी ही खुद कोर्ट जा रहे, फैसले पीएससी के पक्ष में परीक्षा 26 अप्रैल को होने जा रही है। इंदौर सहित प्रदेशभर के 54 जिलों (एक में नहीं होगी) में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस बार आवेदनों की संख्या पिछले साल राज्य सेवा की तुलना में 15 हजार ज्यादा है। तब 1 लाख 18 हजार आवेदन थे, जबकि पद भी पिछली बार से 3 कम हैं। तब 158 पद थे। बहरहाल इस बार अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने के आसार हैं। एक पद के लिए इस बार 860 दावेदार रहेंगे।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षाओं की नियुक्तियों देरी की शुरुआत राज्य सेवा परीक्षा 2019 से हुई। इससे जुड़े मामले कोर्ट में पहुंचे थे। अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन फैसले पीएससी के पक्ष में गए। लगभग सभी परीक्षाओं में यही स्थिति बनी। मामले कोर्ट में तो गए, लेकिन ज्यादातर में फैसला पीएससी के पक्ष में गया। 2019 की नियुक्तियां मार्च 2020 में होना थी, वह 2023 में हुई। 2020 की जो नियुक्तियां अप्रैल 2021 में होना थी, वह जून 2023 में हुई। यही नहीं 2021 की जो चयन सूची मई 2022 में आना थी, वह 2023 अंत में आई। फिर 2022 की जो चयन सूची मार्च-अप्रैल 2023 में आना थी, वह फरवरी 2025 में आई। 2024 की जो सिलेक्शन लिस्ट जनवरी 2025 में आना थी, वह 12 सितंबर 2025 को आई । राज्य सेवा परीक्षा- 2023 की चयन सूची 2024 में आना थी, लेकिन वह 8 नवंबर 2025 को दी गई।
इस बार निगेटिव मार्किंग भी, पद बढ़ने की संभावना भी
इस बार अभ्यर्थियों के लिए निगेटिव मार्किंग का सिस्टम भी रहेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को हर प्रश्न का जवाब देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। इधर, राज्य सेवा में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन अब जबलपुर में चल रहा है। ऐसे में संभावना है कि पद बढ़ाए जा सकते हैं। यह संख्या 200 के पार जा सकती है, लेकिन यह निर्णय राज्य सेवा प्री के रिजल्ट आने से पहले पूरी करना होगी। इसके लिए संशोधित विज्ञापन जारी करना होगा।

■■■■














+91-94068 22273 
