सेंट्रल बैंक, नाबार्ड जैसे 4 सरकारी संस्थानों में पढ़ाई के साथ काम का अवसर, 5 हजार+पोस्ट
by
Exam Guider
·
June 13, 2026
अपरेंटिसशिप • 10वीं पास से लेकर पीजी, बीटेक और एमटेक तक के लिए कई मौके, 2 महीने से 1 साल तक की मिलेगी ट्रेनिंग
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती एक साल की अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए होगी। आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा होगी, जो जुलाई के पहले सप्ताह में होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपए है। महिला उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए शुल्क तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून है।
वेबसाइट: centralbank.bank.in
• ऑनलाइन परीक्षा
पहले 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें 100 प्रश्न होंगे और 60 मिनट का समय मिलेगा। मेरिट लिस्ट परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी। बराबर अंक होने पर अधिक उम्र वालों को वरीयता मिलेगी।
परीक्षा में 5 विषयों से प्रश्न होंगे –
• जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस (20 सवाल)
• क्वांटिटेटिव-रीजनिंग एप्टीट्यूड (20 सवाल)
• कंप्यूटर नॉलेज (20 सवाल)
• जनरल इंग्लिश (20 सवाल)
• सीबीआइ के प्रोडक्ट्स-सर्विसेज (20 सवाल)
• स्थानीय भाषा का टेस्ट
ऑनलाइन परीक्षा पास करने वालों को स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा। छात्र जिस राज्य की वैकेंसी के लिए फॉर्म भर रहे हैं, उन्हें वहां की तय स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। अगर 10वीं या 12वीं में उस राज्य की स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है (और मार्कशीट में वह विषय है), तो यह भाषा का टेस्ट नहीं देना होगा।
2. नाबार्ड: स्टूडेंट इंटर्नशिप स्कीम
नाबार्ड ने कॉलेज छात्रों के लिए 39 सीटों पर इंटर्नशिप निकाली है। आवेदन के लिए एग्रीकल्च, इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट या संबंधित विषय में पीजी के पहले वर्ष में होना जरूरी है। चयनित को 8 से 12 सप्ताह की इंटर्नशिप में हर माह 20 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगी। 16 जून तक आवेदन करें। शॉर्टलिस्टिंग 10वीं, 12वीं और यूजी के आधार पर होगी। इसके बाद इंटरव्यू होगा।
3. मझगांव डॉक: ट्रेड अपरेंटिस
मझगांव डॉक में 495 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास और ITI पास 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपए शुल्क है। अन्य के लिए आवेदन मुफ्त है। चयन 100 अंकों की CBT परीक्षा से होगा, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
4. डीआरडीओ: अपरेंटिसशिप और इंटर्नशिप
डीआरडीओ ने दिल्ली और पुणे स्थित लैब्स में 60 सीटों पर पेड अपरेंटिसशिप और इंटर्नशिप निकाली है। दिल्ली में 20 सीटें हैं। इसके लिए संबंधित डिग्री, डिप्लोमा या ITI होना चाहिए। चयनित को 10,900 से 12,300 रुपए तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। पुणे में 40 इंटर्नशिप सीटें हैं। बीई/बीटेक के 7वें-8वें सेमेस्टर और एमटेक के प्रथम-द्वितीय वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम 75% अंक या 7.5 CGPA जरूरी है। दोनों कार्यक्रमों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है। पुणे में 5,000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई है। चयन शैक्षणिक मेरिट के आधार पर होगा। जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा या इंटरव्यू भी लिया जाएगा।
■■●■■