UPSC और PSC की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ओबीसी के युवाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
पीएससी और यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ओबीसी के युवाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
राज्य शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत म.प्र. राज्य लोक सेवा परीक्षा (पीएससी) या संघ लोक सेवा परीक्षा (यूपीएससी) उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परीक्षा के किसी भी चरण को प्रथम बार उत्तीर्ण किया हो तथा जिनकी परिवार की सकल स्रोतों से आय राज्य लोक सेवा परीक्षा में 3 लाख एवं संघ लोक सेवा परीक्षा में चयनित पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को आय का कोई बंधन नहीं हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री अनिल सोनी ने बताया कि योजना के प्रावधानों के अनुसार म.प्र. राज्य लोक सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 15 हजार, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 25 हजार तथा अंतिम चयन पर 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान हैं। इसी प्रकार संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और अंतिम चयन पर क्रमशः 25 हजार, 50 हजार और 25 हजार इस प्रकार कुल एक लाख रुपये तक प्रदान किये जाते हैं।
■■●■■













+91-94068 22273 
