अमेरिकी में पढ़ने वाले छात्र डिपोर्ट हो सकते हैं !

अमेरिकी में पढ़ने वाले छात्र डिपोर्ट हो सकते हैं !

US Visa Revocation Reasons: USA में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए यहां के कानून का पालन करना जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है,तो फिर स्ट्डेंट वीजा रद्द कर छात्र को डिपोर्ट किया जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद तो इस तरह की सैकड़ों घटनाएं सामने आई हैं। इस बीच अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी भारत से यूएस पढ़ने गए छात्रों को वॉर्निंग दी है। उन्हें बताया है कि अमेरिकी कानून तोड़ने की वजह से उन्हें किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।

भारतीय दूतावास ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अमेरिका में कानून तोड़ा जाता है, तो फिर छात्र को डिपोर्ट(वापस भारत भेजना) भी किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं,बल्कि भविष्य में वीजा भी नहीं दिया जाएगा। एक तरह से अमेरिका से वीजा रद्द होने और डिपोर्ट किए जाने के बाद यहां दोबारा एंट्री लगभग बंद हो सकती है। भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे पढ़ाई करने गए हैं, जिस वजह से उनका फोकस सिर्फ एजुकेशन पर होना चाहिए। उन्हें किसी भी सूरत में अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन नहीं करना है।

भारतीय दूतावास ने क्या कहा है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा, ‘अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने स्टूडेंट के वीजा को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। अगर आपको गिरप्तार किया जाता है या आप किसी भी कानून का उत्लंघन करते हैं, तो आपका वीजा रद्द किया जा सकता है और फिर आपको डिपोर्ट किया जास कता है।’

दूतावास ने आगे ये भी कहा कि वीजा रद्द होने के बाद आपको भविष्य में ये दोबारा नहीं दिया जाएगा। भारतीय दूतावास ने पोस्ट में कहा, ‘नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें। अमेरिकी वीजा एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।

किन वजहों से रद्द हो सकता है वीजा ?

अमेरिका का स्टूडेंट वीजा इमिग्रेशन एंड नेशनेलिटी एक्ट (INA) के सेक्शन 221(1) के तहत रद्द् किया जा सकता है। वीजा रद्द होने के आधार व्यापक हैं। इस वजह से अगर आप कोई गैर-आपराधिक काम करें या फिर आपराधिक, दोनों ही सूरतों में स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है। आइए उन प्रमुख वजहों के बारे में जानते हैं,जो वीजा रद्द होने की वजह बन सकते हैं-

आतंकवाद का समर्थन:
आतंकवाद को समर्थन देने या उससे संबंध रखने के आरोप में भी वीजा रद्द हो जाता है। यहां तक कि अभी आपको दोषी भी नहीं पाया गया हो, फिर भी वीजा रद्द हो जाएगा। अमेरिका ने हाल ही में 6000 से ज्यादा स्टूडेंट्स के वीजा रद्द किए,जिसमें से 200 से 300 इसी तरह के मामलों से जुड़े थे।

गैर-कानूनी तरीके से जॉब करना:
अमेरिका में छात्रों को OPT और CPT के तहत कैंपस के बाहर काम करने की इजाजत होती है। अगर कोई बिना इन दोनों को हासिल किए जॉब करता है, तो उसे गैर-कानूनी माना जाएगा और इस आधार पर उसका स्टूडेंट का वीजा रद्द किया जा सकता है।

कोर्स सही ढंग से पूरा ना करना:
आगर कोई अपने कोर्स की पढ़ाई सही से नहीं करता है, बिना बताए कोर्स छोड़ देता है या खराब रिजल्ट की वजह से कॉलेज से निकाला जाता है, तो उसका भी स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है।

झुठी जानकारी देना:
वीजा आवेदन के दौरान या इमिग्रेशन अधिकारियों को गलत या भ्रामक जानकारी देना एक गंभीर अपराध है, जिसकी वजह से वीजा रद्द किया जा सकता है। साथ ही डिपोर्ट होने का भी खतरा रहता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा:
अगर किसी वीजा होल्डर को लेकर सरकार मानती है कि उसकी वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा है, तो फिर उसका भी वीजा रद्द किया जा सकता

सोशल मीडिया एक्टिविटी:
कुछ मामलों में सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर भी वीजा रद्द किया जा सकता है। अगर सरकार को लगता है कि उसकी वजह से अमेरिका की विदेश नीति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

रजिस्ट्रेशन में विफल होना:
विदेशी नागरिकों के लिए जरूरी होता है।कि जब भी वे अमेरिका में अपना एड्रेस बदलें, तो उन्हें 10 दिनों के भीतर इसकी जानकारी USCIS को देनी होती है। ऐसा करने में फेल होने पर वीजा रद्द हो सकता है।

■■■■

You may also like...