यूपीएससी… सात साल में बदला ‘अच्छे अंक’ का पैमाना, इंटरव्यू में 200 + अंकों की भरमार
सिविल सेवा परीक्षा 2019 में इंटरव्यू में 30 उम्मीदवार 200+ अंक पाने वाले थे, 2025 में 124
यूपीएससी… सात साल में बदला ‘अच्छे अंक’ का पैमाना, इंटरव्यू में 200 + अंकों की भरमार
पिछले दिनों घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2025 के नतीजों में कई रिकॉर्ड बने। 2019 से 2025 तक के नतीजों के विश्लेषण में इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) से जुड़ा बड़ा ट्रेंड सामने आया। पहले इंटरव्यू में 275 में से 170-180 अंक बहुत अच्छा स्कोर माने जाते थे। पर, अब 200 से 225 अंक तक सामान्य होते जा रहे हैं। 2019 में इंटरव्यू में 200 या ज्यादा अंक पाने वाले सिर्फ 30 उम्मीदवार थे। वहीं, 2025 में यह संख्या 124 है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बेहतर तैयारी, अच्छा मार्गदर्शन, उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता, समझदारी व विश्लेषण की क्षमता के अच्छे प्रदर्शन की वजह से इंटरव्यू में ज्यादा अंक मिल रहे हैं।
• इस साल के टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने बीते 7 साल में रैंक-1 पर इंटरव्यू के सबसे अधिक 204 अंक हासिल किए हैं। उन्हें लिखित परीक्षा में 867 अंक मिले। ये इस साल के तो सर्वाधिक हैं, पर 7 वर्षों में दूसरे सबसे कम अंक हैं।

1000+ कुल अंक वालों का भी रिकॉर्ड
इस साल पहली बार 100 से ज्यादा उम्मीदवारों ने 1000 से अधिक कुल अंक हासिल किए। 2025 में रैंक 1 से रैंक 103 तक सभी उम्मीदवारों के कुल अंक 1000 से ज्यादा रहे। वर्षवार आंकड़े देखें तो 2025 में 103 उम्मीदवारों ने 1000 से ज्यादा अंक हासिल किए। 2024-49, 2023- 70, 2022 -79, 2021-49, 2020-45 और 2019 में 87 उम्मीदवार 1000 से अधिक अंक तक पहुंचे थे।
कटऑफ…. इस साल सर्वाधिक रहा
इस बार जनरल कटऑफ 963 अंक रहा। ये पिछले 7 साल का सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका बड़ा कारण ‘रिपीटर्स’ हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता का स्तर काफी बढ़ा दिया। इस साल कुल 958 चयनितों में से 151 (15.7%) ऐसे हैं, जो।2024 या 2023 में भी चयनित हो चुके थे। वहीं, 2019 में कटऑफ 961 था। सबसे कम कटऑफ 2020 में 944 दर्ज हुआ। पिछले साल यानी 2024 में यह 947 था। ट्रेंड… इंटरव्यू में आगे पर टॉपर नहीं दिलचस्प बात यह है कि लिखित परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक लाने वाला उम्मीदवार लगभग हर साल रैंक-1 रहा है। केवल 2024 में ऐसा नहीं हुआ। तब लिखित परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार की रैंक 13 रही थी। वहीं, इंटरव्यू में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले।उम्मीदवारों की रैंक काफी अलग-अलग रही है। इन सात वर्षों में इंटरव्यू में सबसे ज्यादा 225 अंक रहे, जो 2025 में तेजस्विनी सिंह ने हासिल किए।
यूपीएससी… सात साल…
अनुज के कुल 1071 अंक हैं, जो बीते वर्षों में सिर्फ पिछले साल के नतीजों से अधिक हैं। 2024 में रैंक-1 पर रहीं।शक्ति दुबे को लिखित परीक्षा में सबसे।कम 843 अंक मिले थे। इंटरव्यू में 200 अंक लाकर उन्होंने 1043 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल कर ली थी। पिछले साल लिखित परीक्षा में 7 उम्मीदवारों के अंक शक्ति दुबे से ज्यादा।थे। इंटरव्यू में भी 31 उम्मीदवारों को 200 से अधिक अंक मिले थे। इस साल लिखित परीक्षा में अनुज के 867 अंक सर्वाधिक हैं। पर, इंटरव्यू में उनसे अधिक अंक पाने वाले 109।उम्मीदवार हैं। इंटरव्यू में सर्वाधिक 225 अंक तेजस्विनी सिंह को मिले, लेकिन लिखित में सिर्फ 782 अंक मिलने के चलते उनकी रैंक 62 रही। अनुज सहित कुल 13 उम्मीदवारों ने।
इंटरव्यू में 204 अंक हासिल किए, जिनमें 721वीं रैंक हासिल करने वाले द्वारका गांधी भी शामिल हैं। 2025 के नतीजों में रिपीटर्स यानी पुराने चयनित उम्मीदवारों का भारी दबदबा दिखा। कुल 958 चयनितों में से करीब 15.7% ऐसे हैं, जो 2024 या 2023 में चुने जा चुके थे। सफल उम्मीदवार अक्सर रैंक सुधारने और आईएएस कैडर पाने की चाह में बार- बार परीक्षा देते हैं। हालांकि, अब नियम सख्त कर दिए गए हैं। 2025 या उससे पहले नियुक्त हो चुके बिना इस्तीफा दिए 2026 या 2027 में से केवल एक बार परीक्षा देने की छूट मिलेगी। वे 2028 या उसके बाद परीक्षा देना चाहेंगे तो उन्हें वर्तमान सेवा से इस्तीफा देना अनिवार्य होगा।
■■■■













+91-94068 22273 
