UPSC मेन्स 21 अगस्त से… उत्तर लिखने की प्रेक्टिस जानें
by
Exam Guider
·
June 29, 2026
28 जून तक भरें डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म, 21 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा
यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने वालों के लिए अब अगला पड़ाव मेन्स परीक्षा है। इस बार मेन्स के लिए 13,343 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। मेन्स 21 अगस्त से शुरू होगी। यानी तैयारी के लिए अब सिर्फ 55 दिन बचे हैं। ऐसे में हर दिन का सही इस्तेमाल जरूरी है। पढ़ाई शुरू करने से पहले मेन्स का डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना न भूलें। इसकी आखिरी तारीख 28 जून है। अगर आपने समय पर DAF जमा नहीं किया, तो प्रीलिम्स पास करने के बाद भी मेन्स परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसमें किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी।
मेन्स में सफलता के लिए इन्हें अवश्य जानें,
की-वर्ड आधारित शॉर्ट नोट्स: 10 पन्नों के टॉपिक को 1 पत्रे या की- वर्ड्स में समेटें। डेटा, कोर्ट के फैसलों, कमेटी रिपोर्ट्स की डायरी बनाएं, ताकि जल्दी रिवीजन हो ।
• आंसर राइटिंग ट्रिक 10 अंकों का उत्तर 7 मिनट में लिखें। हर जवाब में 5 बिंदु रखें। फ्लोचार्ट, मैप या डायग्राम का भी उपयोग करें।
1. पहले 15-20 दिन (जुलाई मध्य तक): बेस मजबूत करें
सबसे पहले अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट और कोर विषयों (जैसे- पॉलिटी, इकोनॉमी, भूगोल) का तेजी से रिवीजन शुरू करें।
कमजोर विषयों पर फोकस करें। • रिवीजन के लिए किताबों के साथ खुद के बनाए नोट्स पढ़ें।
2. अगले 20 दिन (जुलाई अंत): आंसर राइटिंग जरूरी
• मेन्स पूरी तरह इसपर है निर्भर है कि उत्तर कैसा लिखते हैं और तर्कों को कैसे सामने रखते हैं।
करंट अफेयर्स (खासकर अंतरराष्ट्रीय मामले और सरकारी योजनाएं) और एथिक्स की केस स्टडीज की प्रैक्टिस शुरू कर दें।
रिवीजन नियमः आज पढ़ा टॉपिक उसी दिन या अगली सुबह दोहराएं। फिर 7वें और 30वें दिन दोबारा रिवीजन करें। इससे विषय लंबे समय तक याद रहता है।
3. आखिरी 15 दिन (1 से 20 अगस्त): रिवीजन, मॉक टेस्ट कोई नया टॉपिक न पढ़ें: परीक्षा से पहले नई चीजें न पढ़ें।
परीक्षा वाले माहौल में 3 घंटे तक फुल मॉक टेस्ट दें ताकि स्पीड बढ़े।
उत्तरों में अच्छे नंबर लाने के
लिए महत्वपूर्ण फैक्ट्स, चार्ट्स और डायग्राम्स याद कर लें।
■■●■■