SSC CGL चयन परीक्षा • अगस्त-सितंबर में परीक्षा, इस बार बड़ा बदलाव; पहली बार 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर लागू

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के तहत 12,256 ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ पदों पर भर्ती निकाली है। परीक्षा का पहला चरण अगस्त या सितंबर में होना है। करीब 25 लाख छात्रों के इस परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। इस बार छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ‘सेक्शनल टाइमर’। टियर 1 परीक्षा में 4 विषय होंगे और अब हर विषय के 25 सवाल हल करने के लिए केवल 15 मिनट का समय मिलेगा। एक बार 15 मिनट खत्म होने के बाद सिस्टम अपने आप अगले विषय पर ले जाएगा और पुराने विषय पर वापस नहीं लौट पाएंगे। पहले ये नियम नहीं था।

सफलता का मंत्र

• एक्यूरेसी (सटीकता): टियर-1 में हर गलत जवाब पर 0.50 अंक कटेंगे। इसलिए, तुक्का सोच समझकर लगाएं। पहले उस विषय को हल करें जिसकी तैयारी सबसे अच्छी हुई हो।

• अटेंप्ट (सवाल हल करने की रणनीति): 85 से 92 सवाल हल करने का लक्ष्य रखें। पहले रीजनिंग, उसके बाद जनरल नॉलेज और अंत में गणित हल करना चाहिए।

• डेली डिसिप्लिन (नियमितता): कभी-कभार 12-14 घंटे पढ़ने के बजाय रोजाना 8 से 10 घंटे पूरे ध्यान से पढ़ाई करना ज्यादा बेहतर है।

गणित में स्पीड बढ़ानी होगी। 8वीं से 10वीं की NCERT किताबों से बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करें। टियर-1 में 15 मिनट में 18-22 सवालों को हल करने का लक्ष्य रखें। ऑप्शन एलिमिनेशन व शॉर्ट ट्रिक्स का इस्तेमाल करें ताकि समय बचे।

यह सबसे ज्यादा स्कोरिंग विषय है। रोजाना 80-100 सवालों की प्रैक्टिस करें। परीक्षा के दौरान नियम बना लें, यदि किसी सवाल पर 30 सेकंड से ज्यादा का समय लग रहा है, तो उसे तुरंत छोड़ दें और अगले सवाल पर बढ़ें।

अंग्रेजी स्कोर को बहुत तेजी से बढ़ाता है। रोजाना अंग्रेजी अखबार के एडिटोरियल पढ़ें। इससे रीडिंग स्पीड और शब्दावली भी सुधरेगी। ग्रामर के नियमों का रोज रिवीजन करें। टियर 1 में 20-23 सवालों को हल करने का लक्ष्य रखें।

जीके को 3 हिस्सों में बांट लें – स्टैटिक जीके, साइंस और करंट अफेयर्स। पिछले 6 महीनों के करंट अफेयर्स पर खास ध्यान दें। किसी एक मानक किताब से पढ़ें। जीके में ज्यादा समय न बिताएं, 12-18 सही सवालों का टारगेट काफी है।

• शुरुआती हफ्ते: कॉन्सेप्ट क्लियर करें, 30 तक के स्क्वेयर रूट याद करें और अंग्रेजी ग्रामर के नियम याद करें। अभी स्पीड के बजाय सटीकता पर ध्यान दें।

• टाइमर के साथ प्रैक्टिस: जब 70-80% सिलेबस पूरा हो जाए, तो 15-15 मिनट का टाइमर लगाकर पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करें।

• फुल मॉक टेस्ट: रोजाना एक फुल-लेंथ (पूरा) मॉक टेस्ट दें। परीक्षा से पहले कम से कम 40 से 60 मॉक टेस्ट जरूर दें।
■■□■■

You may also like...